Happy Birthday Alia Bhatt: आलिया भट्ट इन दिनों बॉलीवुड में सफलता की सीढ़ियां चढ़ रही हैं। आलिया भट्ट बॉलीवुड के जाने-माने डायरेक्टर महेश भट्ट की बेटी हैं। महेश भट्ट भी इंडस्ट्री की एक चर्चित शख्सियतों में से एक हैं। महेश भट्ट की मां एक मुस्लिम परिवार से ताल्लुक रखती थीं तो वहीं पिता एक हिंदू परिवार से थे। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आलिया भट्ट की मां सोनी राजदान को प्यार के लिए इस्लाम तक अपनाना पड़ा था और सकीना बन उन्होंने महेश भट्ट से निकाह रचाया था।

जर्मन मां और भारतीय पिता से जन्मीं सोनी राजदान ‘सारांश’ फिल्म में बतौर एक्ट्रेस काम कर चुकी हैं। जिस वक्त सोनी राजदान की महेश भट्ट से मुलाकात हुई थी वह अपनी एक कलाकार के तौर पर इंडस्ट्री में जगह बना चुकी थीं। सोनी राजदान ने उस वक्त तक तीन फिल्में की थी। वहीं महेश भट्ट एक के बाद एक रिश्ता टूटने से निराशा के भंवर में डूब रहे थे। दरअसल महेश भट्ट पहली पत्नी किरण और फिर बॉबी परवीन के साथ भी रिश्ता ज्यादा दिनों तक नहीं चल सका था। पत्नी से अलग होने के बाद भी महेश भट्ट ने अपनी पहली पत्नी किरण से तलाक नहीं लिया था। ऐसे में सोनी राजदान के परिवार वालों को महेश भट्ट के साथ यह रिश्ता मंजूर नहीं था। इसका खुलासा खुद महेश भट्ट ने एक इंटरव्यू में किया था।

महेश ने कहा था, ”जब मेरी सोनी से मुलाकात हुई। ऐसा लगा कि मेरी लाइफ दोबारा से ट्रैक पर आ गई है। इसके बाद सोनी के पिता ने मुझसे किरण संग रिश्ता तोड़ने के प्लान के बारे में पूछा। मैंने जवाब में कहा था कि मैं अलग रहूंगा लेकिन मैं किरण को तलाक नहीं दे सकता हूं।” इसके बाद महेश भट्ट ने अपना धर्म परिवर्तन कर अपनी मां का मुस्लिम धर्म अपनाया। जिसमें दो पत्नियों को रखने की इजाजत होती है। अरशफ भट्ट और सकीना बनकर महेश भट्ट और सोनी राजदान ने निकाह किया था। सकीना सोनी राजदान का मुस्लिम नाम था। कुछ सप्ताह के बाद कपल ने मुंबई के ताज महल में पार्टी होस्ट की थी और इस शादी का खुलासा किया था। महेश भट्ट और सोनी राजदान की दो बेटियां शाहीन भट्ट और आलिया भट्ट हैं।

(और ENTERTAINMENT NEWS पढ़ें)