बॉलीवुड की शानदार एक्ट्रेस आलिया भट्ट आज अपना 29वां जन्मदिन मना रही हैं। फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी के साथ बॉक्स ऑफिस पर राज करने के बाद आलिया भट्ट आराम करने के मूड में हैं। वो अपनी फैमिली के साथ मालदीव में छुट्टियां मना रही हैं।
आलिया अपनी मां सोनी राजदान और बहन शाहीन भट्ट के साथ अपने खास दिन को मना रही हैं। उनकी बहन ने इंस्टाग्राम पर आलिया की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। एक तस्वीर में आलिया ब्लैक रंग का टॉप और सफेद रंग का चश्मा लगाए रिलैक्सिंग मोड में दिख रही हैं। वहीं दूसरी तस्वीर में दोनों बहने साथ में पोस दे रही हैं।
जहां एक तरफ आलिया मुंबई से बाहर अपना जन्मदिन मना रही हैं, वहीं फैंस को लग रहा है कि उनके बॉयफ्रेंड रणबीर आलिया का बर्थडे बैश मिस करेगें। प्रशंसकों को आश्चर्य हुआ कि क्या उनके प्रेमी रणबीर कपूर बैश को याद करेंगे। दरअसल रणबीर लव रंजन की अनटाइटल्ड फिल्म में व्यस्त हैं। इस फिल्म में उनके साथ श्रद्धा कपूर नजर आने वाली हैं।
रणबीर और आलिया अपने रिश्ते को खुलकर स्वीकार करते हैं। दोनों को अकसर साथ में देखा जाता है। इंडियन एक्सप्रेस के साथ इंटरव्यू में आलिया ने बताया था कि मैं उस पाइंट से आगे बढ़ चुकी हूं, जहां मुझे अपने रिश्ते को छुपाने की जरूरत पड़े। मैं बहुत खुश हूं और रणबीर को बहुत प्यार करती हूं। मुझे इस रिश्ते पर पूरा विश्वास है। एक्ट्रेस ने कहा था कि मैं रोमांटिक व्यक्ति हूं, ‘प्यार किया तो डरना क्या’ टाइप।”
बता दें कि पहली फिल्म से ही आलिया भट्ट की फैन फॉलोइंग काफी अधिक है। आलिया भट्टी बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस में से एक हैं। आलिया की फिल्म ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ के बाद आलिया के प्रशंसकों की गिनती और भी बढ़ गई है। दर्शक इस फिल्म में उनकी एक्टिंग की जमकर तारीफ कर रहे हैं।
इस फिल्म की सफलता के बाद उनके पास और भी कई प्रोजेक्ट हैं। जिसमें आरआरआर, डार्लिंग्स, करण जौहर की रॉकी और रानी की प्रेम कहानी और ब्रह्मास्त्र शामिल हैं। इसके अलावा एक्ट्रेस ने हाल ही में अपने हॉलीवुड डेब्यू की खबर से भी फैंस को हैरान कर दिया है।
