बॉलीवुड की वो मशहूर जोड़ी, जिसकी शादी का फैंस को बेसबरी से इंतजार था जल्द शादी के बंधन में बंधने वाली है। आलिया भट्ट और रणबीर कपूर इसी महीने के दूसरे हफ्ते में सात फेरे लने जा रहे हैं। कपूर परिवार में जोरो-शोरों से तैयारियां शुरू हो गई हैं।
टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी 17 अप्रैल को होगी। हालांकि खबर ये भी है कि शादी की तारीख में बदलाव भी आ सकता है। यानी कि शादी 15 अप्रेल और 20 अप्रेल के बीच होने वाली है। बताया जा रहा है कि आलिया के नाना यानी सोनी राजदान के पिता की सेहत को देखते हुए ही शादी की जाएगी।
खबर ये भी है कि आलिया-रणबीर की शादी कपूर परिवार के पुश्तैनी घर यानी आरके हाउस में होगी। ऋषि कपूर और नीतू कपूर ने भी इसी घर में सात फेरे लिए थे। इसलिए रणबीर भी चाहते हैं कि वो आलिया के साथ अपने पुश्तैनी घर में ही शादी करें।
रिपोर्ट्स की मानें तो 13 अप्रेल तक रणबीर अपकमिंग फिल्म लव रंजन की शूटिंग कर रहे हैं और कुछ दिन का ब्रेक लेकर 22 अप्रेल से एनिमल के शूट में व्यस्त हो जाएंगे। इस बीच वो और आलिया शादी की सभी रस्में पूरी करने वाले हैं। बताया जा रहा है कि आलिया ने भी अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट्स की शूटिंग को पोस्टपोन कर दिया है।
बता दें कि हाल ही में नीतू कपूर यानी रणबीर की मां से उनकी शादी को लेकर सवाल किया गया था। जिसपर वो गोल-मोल जवाब देती नजर आई थीं। उनका वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। जिसमें मीडिया रिपोर्टर उनसे पूछ रहा है कि बहू कब आ रही है? जिसमें वो मुस्कुराते हुए गर्दन को (पता नहीं ) हिला रही हैं।
फैंस को लंबे समय से आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की शादी का इंतजार था। जो जल्द ही खत्म हो रहा है। दोनों ही अधिकतर एक दूसरे के साथ नजर आते हैं। दोनों ही एक दूसरे का सपोर्ट सिस्टम बने खड़े रहते हैं। ऋषि कपूर के निधन के समय आलिया ने रणबीर और उनके परिवार का काफी ख्याल रखा था। फैंस ने तभी समझ लिया था कि आलिया ही नीतू कपूर के घर की बहू बनने वाली हैं।