Akshay Kumar : ट्विंकल खन्ना औऱ अक्षय कुमार बॉलीवुड के पावर कपल में से एक हैं। इस जोड़ी को लोग पब्लिक इवेंट पर भी देखना खासा पसंद करते हैं। लेकिन एक बार एक पब्लिक इवेंट पर ट्विंकल खन्ना और अक्षय कुमार ने मिलकर ऐसी हरकत कर डाली थी जिसे कि अश्लील करार दिया गया था। कई लोंगों ने इस बीच सुपरस्टार अक्षय कुमार और पत्नी ट्विंकल खन्ना  पर अश्लीलता फैलाने का आरोप लगाया था।

साल 2009 में एक इवेंट हुआ था जिसका हिस्सा अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना दोनो रहे। इस इवेंट में सभी की नजरें अक्षय औऱ ट्विंकल पर ही थीं। हालांकि ट्विंकल स्टेज पर नहीं ऑडियंस में बैठी हुई थीं। वहीं अक्षय कुमार रैंप पर वॉक कर रहे थे। यह एक फैशन शो इवेंट था, जहां अक्षय को अपनी जींस का प्रदर्शन करना था। जैसे ही अक्षय की रैंप पर ग्रैंड एंट्री हुई, तालियों की गड़गड़ाहट होने लगी।

अक्षय रैंप पर वॉक करते तेजी से आ रहे थे, तभी वह रैंप के एक साइड में आकर अचानक खड़े हो गए। वह अपनी पत्नी ट्विंकल के सामने आ खड़े हुए थे। तभी अक्षय ने उनकी तरफ अचानक अपने घुटने मोड़े। अक्षय  ने सामने बैठी ट्विंकल को उनकी पैंट का बटन खोलने के लिए कहा। ट्विंकल इस बीच थोड़ा असहज हुईं लेकिन ट्विंकल ने ऐसा ही किया। यह देख कर सब हैरान रह गए।

वैसे शो में ये सब फन के लिए किया गया था। ट्विंकल और अक्षय के इस व्यवहार को काफी निगेटिव कमेंट्स मिले। कई लोगों ने इस हरकत को पब्लिकली शर्मनाक माना। तो किसी ने इसे अश्लील करार दिया। इस बीच एक सोशल एक्टिविस्ट ने अक्षय औऱ ट्विंकल के खिलाफ पुलिस कंप्लेंट भी दर्ज कराई थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक इसके लिए अक्षय को पुलिस ने अरेस्ट भी किया था। हालांकि बाद में अक्षय को बेल पर छोड़ दिया गया था। अक्षय ने बाद में अपनी इस हरकत के लिए माफी भी मांगी थी।