सोनी चैनल पर प्रसारित होने वाला चर्चित रियलिटी क्विज शो कौन बनेगा करोड़पति (Kaun Banega Crorepati) के मंच पर अमिताभ बच्चन प्रतियोगियों संग गेम खेलने के साथ खूब मस्ती-मजाक करते हैं। शो का आखिरी पड़ाव चल रहा है। शो के 100 से ज्यादा एपिसोड पूरे हो चुके हैं। कौन बनेगा करोड़पति सीजन 14 (Kaun Banega Crorepati) को भी हमेशा की तरह मेगास्टार अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) होस्ट कर रहे हैं।
तीसरे सीजन को छोड़ बाकी सीजन की हॉटसीट को बिग बी ने ही संभाला। केबीसी (KBC) के 13 सक्सेसफुल सीजन के बाद 7 अगस्त 2022 को इसका 14वां सीजन शुरू हुआ था, जो हमेशा की तरह सक्सेसफुल रहा।
अब यह सीजन खत्म होने कगार पर है। जल्द ही इसका 14वां सीजन खत्म होने वाला है। यह एक ऐसा शो है जहां सिर्फ लोगों के सपने नहीं पूरे होते बल्कि उन्हें जिंदगी भर के लिए कुछ नया सीखने को भी मिलता है। लेकिन अब हाल ही में शो में अक्षय कुमार पहुंचे हैं। जहां उन्होंने कंटेस्टेंट्स को एक काम की चीज सिखाई है।
केबीसी में पहुंचे अक्षय कुमार
दरअसल सोनी टीवी ने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर केबीसी 14 का एक वीडियो शेयर किया है। इस दौरान अक्षय कुमार ने बिग बी के साथ शानदार गेम खेला और शो में मौजूद महिला दर्शकों को सेल्फ डिफेंस के पैंतरे सिखाए। वीडियो में आप देख सकते हैं कि अमिताभ बच्चन अक्षय कुमार से बोलते हैं कि क्या वो कोई तकनीक हैं, जिन्हें देखकर महिलाएं समझ सकें कि वो क्या सिखाते हैं? इसके बाद वीडियो में आगे दिखाया जाता है कि एक महिला के पास जैसे ही अक्षय कुमार जाते हैं तो वह जोर से चीखते हुए वहां से भाग जाती है।
अक्षय कुमार ने सिखाया सेल्फ डिफेंस
वीडियो में आगे अक्षय कुमार कहते हैं कि ‘आप लोगों को मजाक लगेगा, लेकिन चिल्लाना सबसे अच्छी सेल्फ डिफेंस तकनीक है। दूसरा ऑब्जर्वेशन है। जब भी रात में अकेले चलो तो अपने आसपास की चीजों को ऑब्जर्व करो। क्योंकि यह एक एक्सरसाइज होती है। इसलिए आगे से जब भी आप चलें अपने आसपास की चीजों को ऑब्जर्व करते चलें।’ शो के इस प्रोमो वीडियो को काफी पसंद किया जा रहा है।
इन फिल्मों में नजर आएंगे एक्टर
वहीं अक्षय कुमार के वर्कफ्रंट की बात करें तो साल 2022 में उनकी तीन फिल्में बच्चन पांडे पृथ्वीराज और राम सेतु एक के बाद एक फ्लॉप हुई हैं। वहीं अब वो जल्द ही थैंक गॉड पार्ट 2 और साउथ की सुपरहिट सोरारई पोटरु की हिंदी रीमेक में नजर आने वाले हैं।