अक्षय कुमार और परिणीति चोपड़ा की फिल्म “द ग्रेट इंडियन रेस्क्यू” की जबसे घोषणा हुई है तब से यह फिल्म सुर्खियां बटोर रही है। फिल्म की रिलीज को लेकर फैंस बेसब्र हैं, लेकिन अब अक्षय और परिणीति के फैंस के लिए गुड न्यूज सामने आ रही है। मेकर्स ने फिल्म की रिलीज डेट फाइनल कर दी है। यह फिल्म 5 अक्टूबर 2023 को बड़े पर्दे पर रिलीज होगी।
अक्षय कुमार और परिणीति चोपड़ा की यह फिल्म दिवंगत श्री जसवंत सिंह गिल के जीवन की सच्ची घटनाओं पर आधारित है, जिन्होंने भारत के पहले कोयला खदान बचाव मिशन का नेतृत्व किया था। फिल्म में अक्षय कुमार गिल के रोल में हैं, वहीं परिणीति चोपड़ा भी अहम रोल में नजर आएंगी।
वाशु भगनानी, दीपशिखा देशमुख, जैकी भगनानी और अजय कपूर द्वारा निर्मित इस फिल्म का निर्देशन टीनू सुरेश देसाई ने किया हैं। अक्षय कुमार के फैंस को इस फिल्म से काफी उम्मीदें है, क्या अक्षय इस फिल्म के साथ एक हिट फिल्म दे पाएंगे, ये तो आने वाला समय ही बताएगा।