Akshay Kumar Mission Raniganj Trailer Video: परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) और राघव चड्ढा (Raghav Chadha) ने 24 सितंबर, 2023 को शादी कर ली। दोनों ने अपनी जिंदगी की नई शुरुआत कर ली है। इसी बीच बॉलीवुड सेलेब्स कपल को जिंदगी की नई शुरुआत की ढेरों शुभकामनाएं सोशल मीडिया पर दे रहे हैं। ऐसे में अक्षय कुमार (Akshay Kumar) ने एक्ट्रेस को शादी के बाद कमाल की तोहफा दिया है। ये तोहफा कुछ और नहीं बल्कि फिल्म ‘मिशन रानीगंज’ का ट्रेलर है, जिसमें परिणीति लीड रोल प्ले कर रही हैं। उनकी शादी के एक दिन बाद ही इसके वीडियो को जारी कर दिया गया है। सच्ची घटना पर आधारित फिल्म के ट्रेलर को लोग काफी पसंद कर रहे हैं।
अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की फिल्म ‘मिशन रानीगंज’ (Mission Raniganj) का लोगों को बेसब्री से इंतजार है। सच्ची घटना पर आधारित इस मूवी में आपको सरदार जसवंत सिंह गिल (Sardar Jaswant Singh Gill) की कहानी को देखने के लिए मिल रही है। फिल्म का ट्रेलर काफी धांसू है। अक्षय ने जसवंत सिंह गिल का जबरदस्त रोल प्ले किया है। इसका ट्रेलर रोंगटे खड़े कर देने वाला है। मूवी के ट्रेलर वीडियो में देख सकते हैं कि इसमें खदान में काम करने वाले कुछ मजदूर टनल में फंस जाते हैं। इसमें अक्षय मसीहा बनकर उन मजदूरों की मदद के लिए नीचे खदान में जाते हैं। फिल्म का ट्रेलर रोंगटे खड़े कर देने वाला है।
अक्षय ने शेयर किया वीडियो
अक्षय कुमार ने ट्विटर पर फिल्म का ट्रेलर वीडियो शेयर किया है। उन्होंने फिल्म का ट्रेलर वीडियो शेयर करने के साथ ही लिखा, ‘सरदार जसवंत सिंह गिल जी, ये ट्रेलर याद में। तुम्हारी बहादुरी को समर्पित है। रब राखा।’ आपको बता दें कि एक्टर ने इस कैप्शन को पंजाबी में लिखा है।
सच्ची घटना से ओत-प्रोत है फिल्म
आपको बता दें कि अक्षय कुमार की फिल्म ‘मिशन रानीगंज’ सच्ची घटना पर आधारित है। इसमें उस घटना को दिखाया है, जो 34 साल पहले नवंबर 1989 में पश्चिम बंगाल के रानीगंज के कोयला खदान में घटी थी। इसने पूरे देश को हिलाकर रख दिया था। इसे अबतक का सबसे खतरनाक कोयला हादसा माना जाता है। इसमें अमृतसर के इंजीनियर जसवंत सिंह गिल ने अकेले ही 65 लोगों को मौत के मुंह से निकाला था। ‘मिशन रानीगंज- द ग्रेट भारत रेस्क्यू’ इसी दर्दनाक कहानी को बयां करती है।
बहरहाल, अगर फिल्म की रिलीज की बात की जाए तो इसे 6 अक्टूबर 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। इसमें अक्षय के साथ परिणीति चोपड़ा लीड रोल में हैं। उनके अलावा फिल्म में कुमुद मिश्रा, पवन मल्होत्रा, रवि किशन, वरुण बडोला, राजेश शर्मा और विरेंद्र सक्सेना जैसे सितारे अहम किरदार में हैं।