Akshay Kumar: अक्षय कुमार के एक विज्ञापन का कड़ा विरोध किया जा रहा है। ये विरोध छत्रपति शिवाजी महाराज के फॉलोअर्सकर रह हैं। इससे अक्षय कुमार मुश्किलों में फंसते नजर आ रहे हैं। इस मामले में अक्षय कुमार के खिलाफ शिकायत भी दर्ज करा दी गई है। आरोप है कि अक्षय ने इस ऐड को बना कर छत्रपति शिवाजी महाराज का अपमान किया है और शिवाजी महाराज के फॉलोअर्स को आहत किया है। इस खबर की पुष्टि एनआई ने अपने ट्वीट के जरिए की है।

ट्वीट में लिखा है- ‘अक्षय कुमार के खिलाफ दो लोगों ने वर्ली पुलिस स्टेशन में कंप्लेंट दर्ज कराई है। शिकायत में कहा गया है कि अक्षय ने मराठी कल्चर और छत्रपति शिवाजी महाराजके लोगों को हानि और दुख पहुंचाया है।’बता दें, यह ऐड वॉशिंग पाउडर का था जिसमें अक्षय कुमार सफेद कपड़े पहनप कर नाचते और कपड़े धोते नजर आए थे।

इस विज्ञापन में दिखाया गया हैं कि अक्षय लंबा सफेद कुर्ता पहन कर लड़ाई करके लौटे हैं और जश्न का ऐलान करते हैं। उसी वक्त एक महारानी आती है और कहती हैं कि कपडे़ इतने गंदे कर दिये आपने, हमें ही ये घिस-घिस कर धोने पड़ेंगे।

जवाब में अक्षय जो महाराज बने दिख रहे हैं, वह कहते हैं कि महाराज की सेना दुश्मनों को धोना जानती है तो कपडे़ भी धोना जानती है। उसके बाद अक्षय और सभी सैनिक कपडे़ धोने लगते है। ये देख कर लोग अक्षय से नाराज हो गये हैं।

कॉन्ट्रोवर्सी से घिरे विज्ञापन में अक्षय कुमार

छत्रपति शिवाजी महाराज के ऊपर बने इस विज्ञापन को देख सोशल मीडिया पर लोग अपनी प्रतिक्रिया जाहिर कर रहे हैं। अक्षय कुमार पर लोग बुरी तरह से भड़कते दिख रहे हैं। शिवाजी प्रेमी इस विज्ञापन को देख कर बहुत नाराज हैं। ट्विटर पर ढेरों रिएक्शन सामने आ रहे हैं साथ ही #ApologizeAkshay ट्रेंड हो रहा है।

ट्विटर पर लोग अक्षय कुमार को लेकर कह रहे हैं- ‘ऐड का गाना, एक्टिंग और डायलॉग सब कुछ मराठाओं का अपमान कर रहा है।’ एक यूजर कहता- ‘महान मराठाओं का ऐसा अपमान सहा नहीं जाएगा।’ तो किसी ने कहा- ‘मराठा संस्कृति का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान’।