Akshay Kumar Diet Plan: हर कोई जानता है कि अक्षय कुमार कितने ज्यादा फिटनेस फ्रीक हैं। वो फिटनेस के मामले में एक दम स्ट्रिक्ट हैं, चाहे फिर उनका सोने का टाइम हो, उठने का टाइम हो, वर्कआउट हो या फिर खाने पीने की आदत। वो इन सभी चीजों पर बहुत ध्यान देते हैं। उनकी लगन और मेहनत साफ नजर आती है। कई लोगों के लिए अक्षय कुमार प्रेरणा हैं और लोग उनकी तरह जीना चाहते हैं, मगर ये इतना आसान नहीं है। आज हम आपको उनके वर्कआउट और डाइट प्लान के बारे में बताने वाले हैं।
कुमार को छोटी उम्र से ही खेलों में बहुत रुचि रही है, फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखने से पहले अक्षय मार्शल आर्ट सीखने के लिए थाईलैंड गए, जहां उन्होंने पांच साल तक थाई बॉक्सिंग सीखी। एक्टर मार्शल आर्ट में ब्लैक बेल्ट हैं। जैसे स्क्रीन पर वो एक मजाकिया अंदाज में नजर आते हैं, रियल लाइफ में वो बिल्कुल वैसे नहीं हैं।
शराब और सिगरेट से रहते हैं दूर
अक्षय कुमार भले ही चकाचौंध की दुनिया में रहते हैं, लेकिन वो पार्टी नहीं करते। एक्टर शराब और सिगरेट जैसी चीजों को हाथ तक नहीं लगाते। इसके साथ ही वो चाय, कॉफी भी नहीं लेते। अक्षय साधारण जीवन जीने में विश्वास करते हैं। वो सुबह 4 बजे उठते हैं और योगा, कार्डियो करते हैं। बताया जाता है कि अगर वो फिल्म की शूटिंग के लिए बाहर भी होते हैं तो सुबह उठकर वर्कआउट करना नहीं भूलते। इसलिए आज भी उन्हें इंडस्ट्री का सबसे फिट एक्टर कहा जाता है।
क्या खाते हैं अक्षय कुमार?
अक्षय कुमार बाकी सेलेब्स की तरह फैंसी फूड नहीं खाते। वो नाश्ते में पराठे और दूध लेते हैं और ये ही उनके पूरे दिन का सबसे हैवी मील होता है। इसके अलावा वो लंच से पहले फ्रूट्स, ड्राई फ्रूट्स, मिक्स वेजिटेबल लेते हैं।
लंच में अक्षय रोटी, दाल, सब्जी, दही और थोड़ा उबला हुआ चिकन लेते हैं। इसके अलावा डिनर में अक्षय सूप और वेजिटेबल लेते हैं। अक्षय कुमार ये सुनिश्चित करते हैं कि रात का खाना वो 8 बजे से पहले खा लें। सोने से 2 घंटे पहले वो खाना खा लेते हैं, इससे उनका डाइजेशन अच्छा रहते हैं।