अक्षय कुमार की हालिया रिलीज फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा खासा बिजनेस कर रही है। लेकिन अक्षय कुमार एक परफेक्ट पति की भूमिका में वापस लौट आए हैं। एक्टर ने अपनी पत्नी ट्विंकल खन्ना को किचन से कुछ समय का ब्रेक देने का निर्णय लिया है। खुद अपने बेटे आरव के साथ शेफ बन गए हैं और घर आने वाले मेहमानों के लिए खाना बना रहे हैं। फोटो से लग रहा है कि दोनों अपना काम काफी अच्छे से कर रहे हैं। अक्षय और आरव को किचन में काम करता हुआ देखकर पत्नी ट्विंकल खन्ना काफी खुश हैं। एक्ट्रेस से लेखक बनीं खन्ना ने ट्विटर पर बाप-बेटे की इस जोड़ी की तस्वीर शेयर की है।
इस फोटो को शेयर करते हुए खन्ना ने कैप्शन दिया- पिता और बेटे सोफ्ल और व्हाइट चॉकलेट म्यूज मेहमानों के लिए बनाने में व्यस्त हैं। मैंने अपने लड़कों को काफी ट्रेन्ड किया है। फोटो और कैप्शन को देखकर लगता है कि परिवार पहले से ही टॉयलेट: एक प्रेम कथा की सेलिब्रेशन कर रहा है। इस बात से कोई इंकार नहीं कर सकता कि 49 साल के एक्टर एक परफेक्ट पिता और पति का उदाहरण हैं। इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता की एक साल में एक्टर की कितनी फिल्में रिलीज होने वाली हैं वो अपने परिवार के साथ क्वालिटी टाइम बिताने का अवसर ढूंढ ही लेते हैं।
Father and son busy making soufflé and layered white chocolate mousse for our dinner guests.I've trained my boys well 🙂 #sundayshenanigans pic.twitter.com/z55Z11RzC8
— Twinkle Khanna (@mrsfunnybones) August 13, 2017
हाल ही में अक्षय अपने परिवार के साथ लंदन में छुट्टियां मनाने के लिए गए थे। जहां से उन्होंने अपनी लाडली नितारा के साथ कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की थीं। वर्कफ्रंट की बात करें तो अक्की और भूमि की टॉयलेट एक प्रेम कथा दर्शकों को काफी पसंद आ रही है। जैसी की उम्मीद थी फिल्म उसी तरह का कलेक्शन कर रही है। इस फिल्म के जरिए बॉलीवुड में जारी बुरा दौर खत्म हुआ है।
ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने उम्मीद जताई थी कि फिल्म वीकेंड पर 48 करोड़ तक का बिजनेस कर लेगी। उन्होंने ट्विट कर लिखा था- टॉयलेट एक प्रेम कथा ने शुक्रवार को 13.10 करोड़ और शनिवार को 17.10 करोड़ रुपए की कमाई की। जिसके बाद फिल्म का कुल कलेक्शन 30.20 करोड़ हो गया है। वीकेंड पर फिल्म 48 करोड़ तक कमा लेगी।