भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह (Akshara Singh) एक्टर के साथ-साथ सिंगर भी हैं। फैंस उनकी गायिकी और अदायगी पर फिदा हैं। साथ ही एक्ट्रेस के फैशन सेंस की भी लोग जमकर तारीफ करते हैं। उनकी एक झलक पाने का फैंस बेसब्री से इंतजार करते हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि उनकी मां यानी की टीवी एक्ट्रेस नीलिमा सिंह (Nilima Singh) उनको हर मामले में टक्कर देती हैं। फिर चाहे वो एक्टिंग हो, फैशन हो या फिर डांस ही क्यों ना हो। वो सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। ऐसे में अब उन्होंने अपने बेहतरीन डांसर होने का सबूत दिया है।
जी हां, अक्षरा सिंह की मां नीलिमा सिंह ने इंस्टाग्राम पर अपना लेटेस्ट वीडियो शेयर किया है, जिसमें देखने के लिए मिल रहा है कि एक्ट्रेस, अरविंद अकेला कल्लू (Arvind Akela Kallu) और प्रियंका सिंह (Priyanka Singh) के गाने ‘हो जाई प्यार बलम जी’ (Ho Jaai Pyaar Balamji) पर शानदार एक्सप्रेशंस से डांस मूव्स दिखा रही हैं। वीडियो में उनकी अदाएं देखकर खुद अक्षरा भी फिदा हो गई हैं साथ ही भोजपुरी की डांस क्वीन सीमा सिंह (Seema Singh) ने भी शानदार रिएक्शन दिया है। लोग उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं।
नीलिमा सिंह के वीडियो पर लोग दे रहे ऐसे रिएक्शन्स
अब अगर नीलिमा सिंह के डांस वीडियो पर लोगों के रिएक्शन्स के बारे में बात की जाए तो भोजपुरी की आइटम क्वीन सीमा सिंह ने लिखा, ‘हाय…नजर ना लगे।’ वहां, अक्षरा ने मां के वीडियो पर लिखा, ‘वाह मम्मी… मुझसे बेहतर एक्सप्रेशंस हैं।’ इसके साथ ही नीलिमा ने बेटी के कमेंट का जवाब भी दिया है, जो कि काफी मजेदार है। इसे पढ़कर यकीनन आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। उन्होंने लिखा, ‘चल झूठी ,लजवा देती है एकदम से।’ इसमें आप मां बेटी की बेहतरीन बॉन्डिंग को देख सकते हैं। इनके वीडियो पर लोग भी खूब कमेंट्स कर रहे हैं और जमकर तारीफों के पुल बांध रहे हैं।
भोजपुरी की ‘खतरनाक’ सास हैं नीलिमा सिंह
आपको बता दें कि अक्षरा सिंह की मां नीलिमा सिंह भी बेटी के जैसे ही भोजपुरी और टीवी की पॉपुलर हीरोइन हैं। उन्हें भोजपुरी में ‘खतरनाक’ सास के तौर पर जाना जाता है। उन्होंने कइयों फिल्मों में नेगेटिव भूमिका अदा की है, जिसमें उनको पसंद किया गया है। इसके अलावा नीलिमा को पॉपुलर टीवी शो ‘बेगुसराय’, ‘उतरन’, ‘निमकी मुखिया’ और ‘इमली’ में नजर आ चुकी हैं।