Bhojpuri Latest Video: भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह (Akshara Singh) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वो खुद से जुड़े पोस्ट इंस्टाग्राम पर शेयर करती रहती हैं। ठीक उनकी तरह ही उनकी मां नीलिमा सिंह (Nilima Singh) और पिता बिपिन सिंह (Bipin Singh) भी टीवी और भोजपुरी के फेमस एक्टर हैं। दोनों बेटी के जैसे ही सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहते हैं और खुद से जुड़े कोई ना कोई पोस्ट्स शेयर करते रहते हैं। ऐसे में अब एक्ट्रेस के पैरेंट्स का एक लेटेस्ट वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है, जिसमें नीलिमा अपने पति और अक्षरा सिंह के पापा पर जुल्म ढाते हुए नजर आ रही हैं। इस पर लोगों के भी खूब मजेदार रिएक्शन देखने के लिए मिल रहे हैं। चलिए बताते हैं आखिर मामला क्या है?

अक्षरा सिंह के पापा बिपिन सिंह उर्फ इंद्रजीत सिंह ने अपना वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है, जिसमें देख सकते हैं कि उनकी वाइफ और अक्षरा सिंह मां नीलिमा सिंह बैड पर आराम कर रही हैं और पति से पैर दबवा रही हैं। वो उनसे परेशान नजर आ रहे हैं। उन्होंने वीडियो में सिंगर बी प्राक का गाना ‘तुम क्या लोगे?’ (Tum Kya Loge) को एडिट किया है। इसमें वो गाने के बोल ‘मेरी जिंदगी से जाने क्या लोगे तुम’ पर लिपसिंक भी कर रहे हैं। दरअसल, ये सारा मामला रियल नहीं बल्की रील का है। दोनों हसबैंड-वाइफ का कोई पहली बार रील नहीं वायरल हो रहा है, इससे पहले उनके खूब रील वीडियो सामने आते हैं, जो कि इंटरनेट पर खूब धमाल मचाते रहे हैं।

वीडियो पर लोग कर रहे मजेदार कमेंट्स

टीवी और भोजपुरी एक्टर इंद्रजीत सिंह (बिपिन सिंह) ने वीडियो को शेयर करने के साथ ही लिखा, ‘क्या लोगे तुम…ऐसा किस्मत… बी प्राक ने गाना बना दिया।’ इस पर लोगों के भी शानदार रिएक्शन्स देखने के लिए मिल रहे हैं। एक ने लिखा, ‘इतना प्यार।’ दूसरे ने लिखा, ‘लगे रहिए सर जी।’ तीसरे ने लिखा, ‘हमारे गांव में पत्नी पति के पैर दबा ती हैं वरना उनको पाप लगता है।’ इसके अलावा एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘क्या बात है सर।’ इसी तरह से इनके वीडियो पर लोग खूब कमेंट्स कर मजे ले रहे हैं।

बिपिन सिंह से कांप जाते हैं हीरो भी!

बिपिन सिंह भोजपुरी के जाने-माने एक्टर हैं। वो अपने दमदार अभिनय और खलनायिकी के लिए जाने जाते हैं। उनकी खलनायिकी के आगे तो फिल्मों में हीरो भी कांप जाते हैं। उन्होंने भोजपुरी में कई फिल्मों में काम किया है। उन्हें इंडस्ट्री का बैडमैन भी कहा जाता है। वहीं, अक्षरा सिंह की मां नीलिमा सिंह (Akshara Singh-Nilima Singh) को भोजपुरी की ‘खतरनाक सास’ के तौर पर भी जाना जाता है। उन्होंने भी ढेरों फिल्मों में काम किया है अपनी अदायगी से सभी का दिल जीत लिया है।