Bhojpuri Adda: अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना की अपकमिंग मूवी ‘पुष्पा 2’ का ट्रेलर पटना में लॉन्च किया गया। इस इवेंट में भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह भी शामिल हुईं। बड़े स्तर पर ये इस फिल्म का टीजर रिलीज किया गया। अक्षरा सिंह ने इंस्टाग्राम पर इस इवेंट की कई ग्लिम्प्स शेयर की हैं, जिसमें वो अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना के साथ नजर आ रही हैं। इतना ही नहीं अक्षरा सिंह ने अल्लू अर्जुन के साथ स्टेज पर भी रंग जमाया।
पुष्पा के गाने ‘सामी सामी’ पर अक्षरा ने अल्लू अर्जुन संग किया डांस
बिहार की राजधानी पटना के गांधी मैदान में अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना की फिल्म ‘पुष्पा: द रूल’ का ट्रेलर लॉन्च किया गया। इस दौरान भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह ने अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना पर फिल्माए गाने ‘सामी सामी’ पर डांस किया। इस परफॉर्मेंस पर फैंस ने खूब तालियां बजाईं। इसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
अक्षरा सिंह ने शेयर की अल्लू अर्जुन संग तस्वीरें
अक्षरा सिंह ने अल्लू अर्जुन के साथ तस्वीरें शेयर करते हुए इंस्टाग्राम पर लिखा है, ”रील और रियल दोनों में फायर है, अल्लू अर्जुन आपसे मिलकर अच्छा लगा, तारीफ के लिए शुक्रिया मैं हमेशा याद रखूंगी।”
अक्षरा सिंह ने रश्मिका मंदाना की तारीफ की
वहीं अक्षरा सिंह ने रश्मिका मंदाना के साथ तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा है, ”खूबसूरत दिलवाली। रश्मिका मंदाना के साथ अच्छा समय बिताया।”
अक्षरा सिंह के पापा ने दिया पुष्पा राज वाला पोज़
अक्षरा सिंह ने अपने पिता की तस्वीरें भी पोस्ट की हैं, जिसमें वो अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना के साथ नजर आ रहे हैं।
वहीं अक्षरा ने अपने पिता के साथ वीडियो शेयर किया है, जहां वो पुष्पाराज के डायलॉग ‘झुकेगा नहीं साला’ बोलती नजर आ रही हैं।
निर्देशक सुकुमार की एक्शन थ्रिलर फिल्म पुष्पा 2: द रूल 5 दिसंबर 2024 को बड़े पर्दे पर रिलीज होगी। इस फिल्म की लंबाई 3 घंटे 10 मिनट है। फिल्म को यू/ए सर्टिफिकेट मिला है।