भोजपुरी सेंसेशन और फैशनिस्ट अक्षरा सिंह (Akshara Singh) अपनी अदायगी के साथ-साथ बेहतरीन गानों की वजह से भी चर्चा में रहती हैं। वो फैंस के साथ अपना कोई ना कोई गाना और वीडियो सॉन्ग रिलीज कर खूब वाहवाही लूटती हैं। इसके साथ ही एक्ट्रेस अपने फैशन सेंस और स्टाइल की वजह से भी खूब हैडलाइन्स में रहती हैं। ये तो थी उनकी प्रोफेशनल लाइफ की बात। उनके और पवन सिंह के अफेयर और विवाद की दुनिया जगजाहिर है। अक्षरा की पर्सनल लाइफ भी खूब लाइमलाइट में रही है। अब उन्होंने कहा कि ‘प्यार एक धोखा है।’ इसके बाद उनका वीडियो वायरल हो गया है। तो चलिए आपको बताते हैं कि आखिर क्या वजह है?
दरअसल, अक्षरा सिंह ने प्यार को धोखा रियल में नहीं बल्कि रील में बताया है। उनका नया वीडियो सॉन्ग रिलीज किया गया है, जिसके बोल ‘प्यार एक धोखा है’ है। इसमें वो लड़कियों को आगाह करते हुए नजर आ रही है कि आज के दौर में प्यार के नाम पर खूब धोखे हो रहे हैं। वो लड़कियों को बचने की सलाह दे रही हैं। एक्ट्रेस का ये रैप सॉन्ग है। भोजपुरी म्यूजिक लवर्स को अक्षरा का ये गाना काफी पसंद आ रहा है। वीडियो में उनका स्टाइलिश अवतार देखने के लि मिल रहा है। इसमें वो किसी बॉलीवुड अभिनेत्री से कम नहीं लग रही हैं।
भोजपुरी सेंसेशन अक्षरा सिंह का यह रैप सॉन्ग पिंकी म्यूजिक वर्ल्ड के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल से रिलीज किया गया है। रिलीज होने के बाद से ही ये छा गया है और इसे लाखों व्यूज मिल चुके हैं। एक्ट्रेस ने गाने के प्रमोशन के लिए एक बिल भी शेयर किया है। इसमें लिखा है, ‘अभी गौर फरमाने का लड़कियों…।’ इसे अक्षरा ने ही अपनी बेहतरीन आवाज से सजाया है और इसके लिरिक्स यादव राज ने लिखे हैं। कंपोजर खुशबू तिवारी केटी हैं। वीडियो का डायरेक्शन रवि पंडित ने किया है। रवि पंडित पवन सिंह के ‘पुदिना’ जैसे गानों को डायरेक्ट कर चुके हैं।
कभी पवन सिंह के प्यार में पागल थीं एक्ट्रेस
अक्षरा सिंह और पवन सिंह का अफेयर और ब्रेकअप किसी से छुपा नहीं है। एक समय था जब दोनों की जोड़ी इंडस्ट्री हिट और पॉपुलर जोड़ी रही थी। लोग उनकी रियल और रील लाइफ की केमिस्ट्री को काफी पसंद करते थे। एक्स कपल ने ढेरों फिल्मों में साथ काम किया था। मगर बाद में इनके रिश्ते में दरार आ गई और अक्षरा ने भोजपुरी स्टार पर गंभीर आरोप लगाते हुए अपनी राहें जुदा कर ली थी। आज दोनों अपनी-अपनी लाइफ में बिजी हैं।