Akash Ambani and Shloka Mehta Wedding: आकाश अंबानी और श्लोका मेहता की शादी का जश्न शुरू हो चुका है। 7 फरवरी को अंबानी और मेहता परिवार द्वारा अनाथ बच्चों की ‘अन्न सेवा’ की गई थी। ऐसे में ये सोशल मीडिया पर ये तस्वीरें खूब वायरल हुई थीं। अब आकाश और श्लोका के संगीत कार्यक्रम की कुछ तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर सामने आई हैं। एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है, जिसमें श्लोका और आकाश अन्य लोगों के साथ स्टेज पर डांस करते नजर आ रहे हैं।
वहीं आकाश अंबानी के संगीत वेन्यू से कुछ और तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। बता दें, नीता-मुकेश अंबानी के बेटे आकाश की शादी के शुभ अवसर पर अंबानी परिवार ने समारोह की शुरुआत शुभ कार्य ‘अन्न सेवा’ के साथ की थी। ऐसे में अंबानी परिवार ने मुंबई में 2000 अनाथ बच्चों को भोजन कराया। अन्न सेवा करते हुए अंबानी परिवार ने अपनी इतनी बड़ी खुशी अनाथ बच्चों के साथ बांटी। मेहता परिवार ने भी अंबानी परिवार के साथ बढ़ चढ़ कर ‘अन्न सेवा’ में हिस्सा लिया।
https://www.instagram.com/p/BuuCPVrnZwz/
इस बीच नीता, मुकेश, आकाश और श्लोका बच्चों को खाना सर्व करते दिखाई दिए। इस कार्यक्रम का आयोजन अंबानी के जियो गार्डन्स में किया था। अंबानी परिवार ने बेटे की शादी की खुशी में मुंबई शहर के सभी अनाथालयों और वृद्धाश्रमों में बुधवार से पूरे हफ्ते अन्न सेवा का ऐलान किया है।
https://www.instagram.com/p/Butb54_HbOv/
9 मार्च 2019 को आकाश अंबानी और श्लोका मेहता शादी के बंधन में बंध जाएंगे। इससे पहले मुकेश और नीता अंबानी की बेटी और आकाश की बहन ईशा अंबानी की शादी भी धूमधाम से राजस्थान में की गई थी। इस दौरान ईशा की शादी में बड़े बड़े बॉलीवुड सितारों ने शिरकत की थी।
(और ENTERTAINMENT NEWS पढ़ें)