टीवी एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी (Akanksha Puri) अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ ही पर्सनल को लेकर भी काफी चर्चा में रहती हैं। ‘बिग बॉस’ से बाहर आने के बाद आकांक्षा ने मीका सिंह के स्वयंवर शो ‘स्वयंवर-मीका दी वोहटी’ से काफी लाइमलाइटर बटोरी थी। इसमें मीका और आकांक्षा को काफी पसंद किया गया था। उन्होंने शो को जीता भी था। इसके बाद चर्चा जोरों पर थी कि आकांक्षा सिंगर की दुल्हनिया बनने वाली हैं। लेकिन, इसके खत्म होने के बाद ये जोड़ी भी टूट गई थी। ऐसे में अब इस पर आकांक्षा ने चुप्पी तोड़ी है।
दरअसल, आकांक्षा पुरी ने हाल ही में बजुका प्राइम के पॉडकास्ट में शिरकत की थी। इस दौरान उन्होंने मीका संग स्वयंवर शो में जीतने के बारे में बात की और बताया कि इस शो के खत्म होने के बाद उन्हें काफी काम और पैसा मिला था। एक्ट्रेस ने कहा कि उनकी अभी भी मीका सिंह संग दोस्ती है। स्वयंवर शो के बाद मीका और उन्हें दोनों को ढेर सारे कॉल्स आए थे। वो आज भी शो से जुड़ी बातें करके हंसते हैं। एक्ट्रेस खुद को और मीका मनी माइंडेड कहती हैं। वो बताती हैं कि उन्होंने बहुत पैसे कमाए हैं।
भोजपुरी के लेकर दिया था बड़ा बयान
इसके साथ ही आकांक्षा पुरी ने भोजपुरी सिनेमा को लेकर भी बड़ा बयान दिया था। उन्होंने इसी बातचीत में भोजपुरी सिनेमा में काम करने को लेकर कहा कि भोजपुरी वाले उन्हें अफॉर्ड नहीं कर पाएंगे। उन्होंने कहा कि जितना उन्हें यहां पर एक दिन के लिए पैसा मिलता है वहां उतने में एक म्यूजिक वीडियो बन जाता है। ऐसे में आकांक्षा भोजपुरी में ज्यादा वक्त नहीं बिताना चाहती हैं क्योंकि उनका मानना है कि लॉस हो जाएगा।
इतना ही नहीं, आकांक्षा पुरी ने ये भी दावा किया कि उनसे भोजपुरी इंडस्ट्री की हसीनाएं जलती हैं। क्योंकि जितने उनके बीटीएस पर व्यूज आते हैं उतने शायद ही किसी अभिनेत्री के आए होंगे। वहीं, खेसारी लाल और पवन सिंह को लेकर भी आकांक्षा कहती हैं कि दोनों के साथ ही अच्छा बॉन्ड शेयर करती हैं। उन्होंने खेसारी को अच्छा दोस्त तो पवन सिंह को हॉट बताया।