Bhojpuri Adda: भोजपुरी एक्टर खेसारी लाल यादव के गाने और फिल्में खूब पसंद किए जाते हैं। सोशल मीडिया पर उनके वीडियो काफी चर्चा में रहते हैं, लेकिन अब जो वीडियो उनका सामने आया है, उसकी खूब आलोचना हो रही है। खेसारी के फैंस भी सवाल कर रहे हैं कि आखिर वो ऐसा कर क्यों रहे हैं? दरअसल खेसारी ने आकांक्षा पुरी के साथ वर्कआउट वीडियो शेयर किया है, जिसे लोग अश्लील बता रहे हैं।

आकांक्षा पुरी ने कुछ समय पहले ही भोजपुरी इंडस्ट्री में एंट्री ली है और वो खेसारी के साथ कई वीडियो इंटरनेट पर शेयर करती हैं। दोनों का साथ में एक गाना आया था, ‘लटक जाइबा’ और इसे खूब पसंद भी किया गया। अब इसी गाने पर खेसारी के साथ आकांक्षा ने लटकते हुए वर्कआउट करते हुए वीडियो शेयर किया है, जिसमें दोनों काफी क्लोज नजर आ रहे हैं और ये देखना उनके फैंस को कतई पसंद नहीं आ रहा है। कैप्शन में आकांक्षा ने लिखा, “हमारे स्टाइल का लटक जाइब।” आप भी इस वीडियो को देखिए…

यूजर्स के कमेंट्स

आकांक्षा और खेसारी के इस वीडियो को लोग नापसंद कर रहे हैं और उन्हें खरी खोटी सुना रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, “एक फैन ने लिखा, “ये कौन सा योग हो रहा है।” एक यूजर ने लिखा, “लगता है पुरी तलाक कराएगी।” एक ने लिखा, “कुछ ज्यादा हो गया।” एक ने लिखा, “ये कौन सा वर्कआउट है।” वहीं कई लोग कह रहे हैं कि दोनों को शर्म आनी चाहिए, ऐसा अश्लील वीडियो बना रहे हैं।

पहले भी ऐसा कर चुकी हैं आकांक्षा पुरी

आकांक्षा पुरी ने ‘बिग बॉस ओटीटी 2’ में भी ऐसा कुछ किया था, जिसके लिए उन्हें खूब ट्रोल किया गया था। उन्होंने एक टास्क के दौरान दुबई के जद हदीद के साथ लिप लॉक किया था और ये हरकत उनके को-कंटेस्टेंट्स को भी पसंद नहीं आई थी, साथ ही फैंस ने भी उन्हें जमकर लताड़ लगाई थी। उनका वीडियो इंटरनेट पर खूब वायरल हुआ था।

वहीं बात अगर खेसारी लाल की करें तो वो काजल राघवानी के साथ अपने अफेयर और ब्रेकअप की खबरों को लेकर चर्चा में हैं। शादीशुदा होते हुए भी उनका अफेयर काजल राघवानी के साथ था और अब उनके बीच जुबानी जंग चल रही है, जिसमें दोनों एक दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं। दोनों के ब्रेकअप के लिए कुछ लोग आकांक्षा को भी दोषी ठहरा रहे हैं। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…