भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे 25 मार्च को वाराणसी में एक होटल के कमरे के अंदर मृत पाई गई थीं। एक्ट्रेस की मौक की खबर से सभी सन्न रह गए थे। उनकी मौत ने कई सवाल खड़े कर दिए जिसका जवाब अब तक नहीं मिला। एक्ट्रेस ने कथित तौर पर सुसाइड की थी। वहीं परिवार ने समर सिंह पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया था और सीबीआई चांज की मांग की थी।
अब मामले में एक नई बात निकलकर सामने आई है। आकांक्षा दुबे केस में कुछ नया अपटेड आया है। जिससे जांच का दायरा बढ़ा है। सारनाथ थाने की पुलिस अब जेल में बंद भोजपुरी गायक समर सिंह व उसके दोस्त संजय सिंह सहित चार लोगों की डीएनए जांच कराएगी। इसकी अनुमति भी अदालत से मांगी गई है।
एक्ट्रेस के कपड़ों की जांच में हुआ बड़ा खुलासा
आकांक्षा दुबे की मौत के दो महीने बाद कपड़े की रिपोर्ट आ गई है। आकांक्षा के अंडर गारमेंट्स में सीमेन मिले हैं। इस चौंकाने वाली रिपोर्ट के आने बाद मामले में आरोपी समर सिंह और संजय सिंह समेत चार और लोगों को डीएनए टेस्ट किया जाएगा। पुलिस ने कोर्ट से इसके लिए डीएनए टेस्ट की इजाजत मांगी है।
DCP वरुणा जोन वाराणसी अमित कुमार ने बताया कि आकांक्षा की मौत के बाद बिसरा, कपड़े, वेजाइनल और एनल स्वैब पैथॉलाजिकल और फोरेंसिक जांच के लिए सैंपल्स लिए गए थे। इसमें से कपड़े की रिपोर्ट आ गई है। जिसमें एक्ट्रेस के कपड़ों पर स्पर्म मिला है। अब पुलिस इस मामले में आरोपी समर सिंह, संजय सिंह, संदीप सिंह और अरुण पांडेय के डीएनए सैंपल लेगी और आगे की जांच कराएगी। बता दें कि संदीप सिंह के साथ आकांक्षा को आखिरी बार देखा गया था। आत्महत्या से पहले एक्ट्रेस एक पार्टी से लौटी थीं। समर सिंह और संजय सिंह एक्ट्रेस को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में जेल में बंद हैं।
होटल के कमरे में मिला था आकांक्षा का शव
बता दें कि भदोही जिले के चौरी थाना क्षेत्र के वरदहां गांव की रहने वाली आकांक्षा दुबे वाराणसी के सारनाथ क्षेत्र स्थित एक होटल के कमरे में 26 मार्च की सुबह मृत मिली थीं। तीन डॉक्टरों के पैनल ने आकांक्षा के शव का पोस्टमार्टम किया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार फंदा लगाकर लटकने के कारण आकांक्षा की मौत हुई थी। उन्होंने कई क्षेत्रीय फिल्मों में काम किया, जिनमें ‘कसम पैदा करने वाले की 2’, ‘मुझसे शादी करोगी’ और ‘वीरोन’ शामिल हैं।