Ajay Devgn Father Died: बॉलीवुड में एक्शन कोरियोग्राफर के तौर पर अपनी पहचान बनाने वाले वीरू देवगन का निधन हो गया है। 76 साल का देहांत दिल का दौरा पड़ने से हुआ। सोमवार सुबह उन्हे सांस लेने में दिक्कत हुई जिसके बाद घरवालों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल में डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उन्होंने मुंबई के सांताक्रूज स्थित सूर्या होटल में अंतिम सांस ली।

बता दें, वीरू देवगन 14 साल की उम्र में अमृतसर से मुंबई आए थे। इस दौरान उनके कुछ दोस्त भी उनके साथ थे। लेकिन वह इस शहर में सरवाइव नहीं कर पाए। इस बीच वीरू ने हार नहीं मानी। इसके बाद उन्होंने शहर में रहने के लिए काम ढूंढा। उन्होंने टैक्सियां साफ कीं। कारपेंटर का काम किया। साथ ही फिल्म स्टूडियोज के चक्कर लगाए। एक्टर बनने की चाहत रखने वाले वीरू ये समझ गए थे कि उनके पास चॉकलेट हीरो वाली इमेज नहीं है। इसके बाद उन्होंने अपने बेटे अजय को लेकर ये सपना देखा कि उनका बेटा हीरो बने ।

इसके बाद उन्होंने अपने बेटे को एक्शन का सुपरस्टार बनाया। इस बीच उन्होंने अजय पर खूब काम किया। उन्होंने अजय देवगन को छोटी सी उम्र में ही बॉलीवुड में एक्शन की दुनिया से जोड़ा। वीरू उस वक्त अपने बेटे को अपने साथ फिल्म के सेट पर भी लेकर जाते थे और एक्शन के बारे में ज्ञान देते थे।

बता दें, इंडियन स्टंट और एक्शन कोरियोग्राफर फिल्म डायरेक्टर वीरू देवगन ने अब तक 80 फिल्मों में अपने एक्शन के जरिए स्क्रीन पर जादू बिखेरा। साल 1999 में उन्होंने हिंदुस्तान की कसम भी बनाई थी। देश भक्ति से सराबोर ये फिल्म दर्शकों को काफी पसंद आई थी।

वीरू देवगन ने सिर्फ एक्शन में ही काम नहीं किया बल्कि उन्होने बतौर एक्टर भी बड़े पर्दे पर अपनी एक्टिंग का जौहर दिखाया था। वीरू ने फिल्म साल 1981 में आई फिल्म क्रांति, साल 1979 में आई फिल्म सौरभ और साल 1986 में आई फिल्म सिंहासन में भी काम किया। एक्शन डायरेक्टर में उनकी बेस्ट फिल्में हैं-‘फूल और कांटे’, ‘हिम्मतवाला’, ‘प्रेम रोग’, ‘क्रांति’, ‘दो और दो पांच’।

(और ENTERTAINMENT NEWS पढ़ें)