रोहित शेट्टी और अजय देवगन की ‘सिंघम’ को 2011 में रिलीज किया गया था। इसमें सिनेमैटिक कॉप यूनिवर्स को दिखाया गया था कि कैसे पुलिस वाले की जिंदगी होती है। फिल्म को दर्शकों से भरपूर प्यार मिला था। इसके बाद साल 2014 में ‘सिंघम रिटर्न्स’ आई और इस पर भी दर्शकों ने भरपूर प्यार लुटाया है। इसके बाद अब इसकी तीसरी किस्त काफी चर्चा में हैं और ‘सिंघम अगेन’ (Singham Again) का शुभारंभ हो गया है। 12 साल बाद एक बार फिर से आप रोहित शेट्टी के कॉप यूनिवर्स को देख पाएंगे। इस बार फिल्म दमदार स्टारकास्ट के साथ आ रही है। साथ ही सबसे दिलचस्प विलेन हैं, जो एक साथ तीन स्टार्स को टक्कर देने आ रहा है।
दरअसल, ‘सिंघम अगेन’ के शुभारंभ की जानकारी अजय देवगन, रोहित शेट्टी, रणवीर सिंह और अक्षय कुमार ने फोटोज शेयर करके दी। इसके शुभारंभ की फोटोज में रोहित शेट्टी, अजय देवगन और रणवीर सिंह को अपने किरदारों में देखा जा सकता है। रणवीर ‘सिंबा’ लुक में नजर आ रहे हैं। तस्वीरों में वो सभी साथ में का मुहूर्त करते हैं। अजय देवगन ने फोटोज को शेयर करने के साथ ही जानकारी दी कि सिंघम फैमिली एक बार फिर से साथ में आ गई है। इस अपडेट के बाद फैंस फिल्म के लिए काफी एक्साइटेड दिखे हैं। वो जमकर कमेंट्स कर रहे हैं। फिल्म को लेकर अभी से ही लोगों में काफी क्रेज देखने के लिए मिल रहा है। कइयों ने तो इसकी शूटिंग से पहले ही ब्लॉकबस्टर बता दिया है।
अर्जुन कपूर करेंगे तीनों स्टार्स की नाक में दम!
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अजय देवगन, रणवीर सिंह और अक्षय कुमार स्टारर फिल्म ‘सिंघम अगेन’ में अर्जुन कपूर की एंट्री हो गई है। मगर बताया जा रहा है कि वो इसमें विलेन की भूमिका में दिखाई देने वाले हैं। हालांकि, अभी इसकी आधिकारिक घोषणा अभी तक नहीं की गई है। इसके अलावा फीमेल लीड में दीपिका पादुकोण का नाम सामने आया है। ऐसे में अब इस मल्टीस्टारर फिल्म को लेकर लोग बेताब हैं। देखना बड़ा ही दिलचस्प होगा कि फिल्म लोगों की उम्मीदों पर खरा उतर पाती है या नहीं।