Aishwarya Rai-Priyanka Chopra: ऐश्वर्या राय बच्चन और प्रियंका चोपड़ा दोनों ही बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस हैं। दोनों एक्ट्रेस डायरेक्टर आशुतोष गोवारिकर के साथ फिल्मों में काम भी कर चुकी हैं। लेकिन ऐश्वर्या राय आशुतोष के दिल के ज्यादा करीब हैं। ऐसे में एक रिपोर्ट के मुताबिक आशुतोष ने एक बार ऐश्वर्या राय के लिए प्रियंका चोपड़ा को सबके सामने शर्मिंदा कर दिया था। एक वेब पोर्टल के मुताबिक- एक अवॉर्ड फंक्शन में प्रियंका चोपड़ा को अवॉर्ड दिया गया था।
ऐसे में जब वह अपनी सीट पर वापस आईं, तो इसके बाद आशुतोष को बेस्ट डायरेक्टर के लिए अवॉर्ड लेने बुलाया गया। इस बीच आशुतोष ने प्रियंका को अवॉर्ड मिलने पर ऐसा कमेंट कर दिया जिसे सुनकर सब सन्न रह गए।
स्टेज पर चढ़ने के बाद आशुतोष गोवारिकर ने पहले प्रियंका को कहा- ‘आई लव यू प्रियंका, लेकिन…मुझे समझ नहीं आया कि तुम्हें अवॉर्ड कैसे मिल गया? जबकि सामने ऐश्वर्या राय भी ‘जोधा-अकबर’ के लिए नॉमिनेटेड थीं। ‘आशुतोष यहीं नहीं रुके, उन्होंने आगे ऐश्वर्या और प्रियंका को कंपेयर भी किया। आशुतोष ने कहा- ‘शायद यह इसलिए क्योंकि तुम हार्ड-वर्किंग हो और ऐश्वर्या नेचुरल हैं।’ इसके बाद उन्होंने कहा- ‘जया जी भी यही बात कह रही थीं।’
रिपोर्ट के मुताबिक, प्रियंका चोपड़ा ने इस बारे में कोई रिएक्शन नहीं दिया था। लेकिन उन्हें इस बारे में अपने कुछ करीबी लोगों से इस बारे में बात की थी। खबरें थीं कि उस अवॉर्ड फंक्शन में प्रियंका आशुतोष की उस बात से बहुत हर्ट हो गई थीं।
बता दें, प्रियंका चोपड़ा को फिल्म ‘फैशन’ और ‘दोस्ताना’ के लिए के लिए नॉमिनेट किया गया था। तो वहीं ऐश्वर्या को फिल्म ‘जोधा अकबर’ और काजोल को ‘यू मीऔर हम’ के लिए नॉमिनेट किया गया था।