ऐश्वर्या राय और सलमान खान कई फिल्मों में साथ काम करते नजर आ चुके हैं। दोनों की जोड़ी को बॉलीवुड की बेस्ट जोड़ियों में शुमार किया जाता है। एक दौर था जब सलमान और ऐश्वर्या ऑन स्क्रीन ही नहीं ऑफ स्क्रीन भी खूब चर्चा में रहे थे। यहां तक कि ऐश्वर्य़ा का सलमान के घर आना जाना आम था।

ऐश्वर्या राय का सलमान और उनके परिवार से बहुत अच्छा रिश्ता था, फिर ऐसा क्या हुआ कि अचानक ऐश्वर्या ने एक दिन सलमान के खिलाफ बोलना शुरू कर दिया? बता दें, उस वक्त ऐश्वर्या के मुंह से भाई सलमान के खिलाफ बातें सुनकर सोहेल खान से नहीं रहा गया था और उन्होंने मीडिया के सामने तमाम बातें कही थीं।

दरअसल, सलमान खान और ऐश्वर्या राय के बीच अनबन का मामला तब सामने आया था जब एक्ट्रेस ने मीडिया में सलमान पर तमाम आरोप लगाए थे और कहा था कि सलमान शराब पीते थे और उन्हें अब्यूज करते थे। ऐश्वर्या ने यह आरोप भी लगाया था कि वह दूसरे एक्टर्स के साथ उनका नाम जोड़ते थे।

रिपोर्ट्स के मुताबिक ऐश्वर्या राय ने सलमान पर आरोप लगाते हुए कहा था कि- ‘वे उनपर शक किया करते थे। को-स्टार्स के साथ उनका नाम जोड़ते थे…शराब पीते थे और गालियां भी देते थे। मैंने ये सब बर्दाश्त किया।’ ऐश्वर्या ने आगे कहा था- ‘कई बार ऐसा हुआ जब मेरे चेहरे और शरीर पर निशान हुए जिन्हें मैंने मेकअप से छिपाया। इस कारण से मैंने सलमान से ब्रेकअप कर लिया। ब्रेकअप के बाद भी वह मुझसे संपर्क करने की कोशिश करते थे।’

सोहेल खान ऐश्वर्या के इस स्टेटमेंट से काफी गुस्से में आ गए थे। सलमान और ऐश्वर्या का ये पंगा काफी समय से मीडिया की सुर्खियां बना हुआ था लेकिन खान परिवार ने एक बार भी सलमान की तरफ से कोई सफाई पेश नहीं की थी। हालांकि सोहेल खुद को रोक नहीं पाए और मीडिया के सामने आ गए थे।

सोहेल ने तब तीखी टिप्पणी करते हुए कहा था- ‘अब मीडिया के सामने आकर ऐश्वर्या रो रही हैं। तब क्या था जब सलमान के साथ वह घूमा-फिरा करती थीं। हमारी फैमिली मेंबर की तरह हमारे साथ रहती थीं, हमारे घर उनका आना-जाना, खाना-पीना था। तब उन्होंने अपने रिश्ते को सलमान संग कबूल किया था? तब कभी खुले तौर पर सलमान संग अपना रिश्ता एक्सेप्ट किया था? तब तो ऐश्वर्य़ा ने ऐसा कुछ नहीं किया था। उल्टा ऐश्वर्या ने सलमान को इंसिक्योर फील कराया था।’