ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन के बीच चल रही शादी टूटने की अफवाहों के बीच अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी का एक टीजर सामने आया है जिसमें हम ऐश और अभिषेक को बेटी के साथ एन्जॉय करते देख सकते हैं।
जुलाई में अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की भव्य शादी हुई। अंबानी परिवार ने जामनगर, गुजरात में एक भव्य प्री वेडिंग पार्टी रखी थी। इस पार्टी में कई बॉलीवु़ड हस्तियां शामिल हुई थीं। अब जियो सिनेमा ने इस शादी का एक टीजर शेयर किया है। जिसमें ऐश्वर्या राय अभिषेक बच्चन बेटी के साथ मस्ती करते नजर आ रहे हैं। तीनों जश्न मनाते दिख रहे हैं।
डॉक्यूमेंट्री के टीज़र में शादी के फंक्शन की कई झलकियां दिखती हैं जिसमें ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन की एक क्लिप भी शामिल है, जिसमें वे बेज रंग के आउटफिट में सोफे पर बैठे जश्न का आनंद ले रहे हैं। दोनों हँसते हुए दिखाई दे रहे हैं, उनकी बेटी आराध्या उनके बीच बैठी हुई है। वहीं एक अन्य सीन में अमिताभ बच्चन अपनी पत्नी जया बच्चन के साथ बैठकर जश्न देख रहे हैं। डॉक्यूमेंट्री के टीज़र में बॉलीवुड के अन्य सितारों की झलक भी दिखाई गई है। जिसमें दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह आरती करते हुए दिख रहे हैं वहीं शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान भी नजर आ रही हैं।
ऐश्वर्या और अभिषेक बच्चन को लेकर बीते काफी समय से खबरें आ रही हैं कि उनकी शादी में सब ठीक नहीं है। इन अफवाहों को हवा तब मिली जब अनंत और राधिका की शादी में अभिषेक तो अपने पूरे परिवार के साथ शादी में शामिल हुए, वहीं ऐश्वर्या अपनी बेटी के साथ इस शादी में पहुंची थीं।
20 अप्रैल 2007 को ऐश्वर्या राय ने अभिषेक बच्चन संग 7 फेरे लिए थे। शादी के 4 साल बाद 16 नवंबर 2011 को ऐश और अभिषेक बेटी के माता पिता बने। बेटी का नाम उन्होंने आराध्या बच्चन रखा। हाल ही में ऐश्वर्या कई इवेंट में बेटी के साथ पहुंची, जबकि उनके साथ उनके परिवार के अन्य सदस्य नहीं नजर आएं।