बॉलीवुड एक्टर सुनील शेट्टी (Suneil Shetty) के बेटे अहान शेट्टी (Ahan Shetty) अपनी एक्टिंग और फिल्म की वजह से नहीं बल्कि पर्सनल लाइफ की वजह से चर्चा में आ गए हैं। उन्हें लेकर खबर सामने आ रही है कि उनका गर्लफ्रेंड तानिया श्रॉफ (Tania Shroff) के साथ ब्रेकअप हो गया है। इनका रिश्ता 11 साल पुराना था। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो दोनों स्कूल के दिनों से एक-दूसरे डेट कर रहे थे। अब जानकारी सामने आ रही है कि ये जोड़ी करीब डेढ़ महीने ही अलग हो चुकी है।

‘ईटाइम्स’ की रिपोर्ट्स की मानें तो बताया जा रहा है कि अहान और तानिया का ब्रेकअप करीब डेढ़ महीने पहले ही हो गया था। अहान और तानिया करीब 11 साल से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। वो बचपन के दोस्त थे और एक ही स्कूल में पढ़ते थे। अक्सर अहान और तानिया को साथ में स्पॉट किया जाता था। लेकिन, पिछले कई दिनों से दोनों साथ में नहीं दिख रहे थे, जिसके बाद इनके ब्रेकअप की खबरें मीडिया में आने लगी थीं। अब उनके दोस्त ने इनके अलग होने की खबरों पर मुहर लगाई है।

ई-टाइम्स की रिपोर्ट्स की मानें तो अलग हो चुके कपल के एक करीबी दोस्त ने ब्रेकअप की पुष्टि की है। उसने कहा कि इनका 11 साल पुराना रिश्ता था, जो कि अब खत्म हो गया है। पिछले महीने ही उनका ब्रेकअप हो गया है। वो फिलहाल सिंगल हैं और जीवन में आगे बढ़ने की कोशिश कर रहे हैं। इसके साथ ही अलग होने की वजह को लेकर बताया कि वो दोनों इसका कारण बेहतर ही जानते हैं।

खूब रहे अहान और तानिया के वेडिंग रूमर्स

आपको बता दें कि पिछले साल अहान शेट्टी और तानिया की शादी की खबरें मीडिया में खूब रही थीं। उस समय एक्टर ने एक इंटरव्यू भी दिया था और इस दौरान सुनील शेट्टी के बेटे ने कहा था कि उन्होंने कभी किसी से कुछ भी छिपाने की कोशिश नहीं की। वो इसके बारे में बोलते रहते हैं। उनका मानना था कि अगर किसी को स्क्रीन पर लोगों का प्यार चाहिए तो उन्हें उनके लिए ईमानदार होना होगा। अपनी जिंदगी के साथ भी लोगों को अपडेट रखना होगा। उन्होंने कहा था कि उन्हें उनकी शादी की अफवाहों से कोई परेशानी नहीं है। शादी की अफवाहों को लेकर अहान ने कहा था कि इसमें कोई सच्चाई नहीं है और कोई शादी नहीं हो रही है। वो केवल अपने करियर पर ध्यान दे रहे हैं।

अहान और तानिया के रिलेशनशिप पर सुनील शेट्टी ने भी एक बार रिएक्ट किया था। उन्होंने तानिया को अहान का पहला प्यार बताया था। खैर, अब दोनों अलग हो चुके हैं।