पिछले दिनों सुहाना खान का एक मैगजन वीडियो सबकी जुबान में चर्चा का विषय बन कर रहा। शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान ने मैगजीन के जरिए ग्लैमर वर्ल्ड में कदम रखा है। मैगजीन VOGUE के लिए शाहरुख की बेटी ने अपना पहला फोटोशूट कराया। सुहाना के फोटोशूट की तस्वीरें सोशल मीडिया पर धूम मचा रही हैं। इसके बाद सुहाना के शूट का वीडियो भी सामने आया। वीडियो में सुहाना काफी कॉन्फिडेंट दिखाई दे रही हैं। इसके बाद अब सुहाना का एक वीडियो और सामने आया है जिसमें सुहाना खान डिनर पर हैं। सुहाना अपने दोस्तों के साथ एक रेस्टोरेंट में खाना खा रही हैं।
सुहाना के एक फैन पेज द्वारा अपलोड किए गए इस वीडियो में शाहरुख खान की बेटी अपनी कुछ सहेलियों के साथ डिनर पर आई हैं। इस दौरान मुंबई के एक रेस्टोरेंट में सुहाना अपने दोस्तों के साथ एंज्वॉय कर रही हैं। सुहाना का ये वीडियो अब उनके वोग मैगजीन शूट के बाद काफी वायरल हो रहा है। सुहाना ने अपना पहला फोटोशूट फोटोग्राफर Errikos Andreou ने किया। Errikos बताते हैं- 18 साल की सुहाना के साथ उन्होंने फोटोशूट टाइम खूब एंज्वॉय किया।
https://www.instagram.com/p/Bl_zXSRDqpL/?
वह कहते हैं, ‘हमने शूट को लेकर कई सारे आइडियाज शेयर किए थे। ऐसे में हमने इसे स्टूडियो में शूट करना प्रेफर किया। स्टूडियो में वह सारा एनवायरमेंट सेट किया गया। सारा आइडिया सुहाना का था। सुहाना यंग है, फ्रेश है, सेक्सी और कूल भी है। हमने शूट सुबह के 11 बजे शूट किया था, वहीं करीब 5 बजे खत्म किया था।’
इतना ही नहीं बेटी का पहला फोटोशूट होने के चलते शाहरुख खान उन्हें काफी पैंपर करते भी नजर आए। यह फोटोशूट शाहरुख खानप की निगरानी में ही हुआ था। जी हां, Errikos Andreou बताते हैं कि शूट के दौरान शाहरुख खान अपने मैसी बालों के साथ अपने सोफे पर बैठे थे। वह वीडियो चैट पर थे। वहीं सुहाना का शूट चल रहा था।
https://www.instagram.com/p/BmAlDyDnBtt/