Priyanka Chopra and Shahid Kapoor Relationship: प्रियंका चोपड़ा और शाहिद कपूर शादीशुदा जिंदगी को एन्जॉय कर रहे हैं। हालांकि कई साल पहले दोनों का नाम एक-दूसरे के साथ जुड़ चुका है। करीना से ब्रेकअप के बाद शाहिद कपूर की प्रियंका चोपड़ा के साथ नजदीकियां बढ़ी थीं। उस वक्त शाहिद और प्रियंका एक चैट शो का हिस्सा बने थे। इस दौरान एक सवाल के जवाब में शाहिद ने प्रियंका के सामने कहा था कि उन्हें किस-किस करते हुए प्यार हो गया।
शाहिद कपूर और प्रियंका चोपड़ा साल 2010 में करण जौहर के चैट शो कॉफी विद करण का हिस्सा बने थे। इस दौरान करण ने शाहिद कपूर से सवाल पूछा कि कमीने फिल्म में किसिंग सीन के बाद ही दोनों के बीच केमेस्ट्री बनी थी। जवाब में शाहिद ने कहा था, ”ओह, शुक्रिया इस बात को स्पष्ट करने के लिए।” शाहिद ने आगे कहा था कि पहले प्रियंका ने इस Kiss सीन को करने से इंकार कर दिया था, हालांकि बाद में वह राजी हो गई थीं।
शाहिद ने आगे कहा था, ”किसिंग सीन पहले स्क्रिप्ट का हिस्सा नहीं था। यह हम दोनों के लिए सरप्राइज था। लेकिन विशाल सर ने कहा कि यह सीन स्क्रिप्ट की डिमांड है, जिसमें दो लोग प्यार कर रहे हो और एक साथ अच्छे दिखते हैं। इस बात को लेकर प्रियंका काफी सरप्राइज थीं।” प्रियंका ने Kiss के सवाल पर कहा था, ”यह पहले डिस्कस नहीं हुआ था, ऐसे में शाहिद ने विशाल से कहा था कि यदि प्रियंका सहज हैं तो ही वह करेंगे।” करण ने पूछा था कि क्या इसके बाद केमेस्ट्री बढ़ गई थी? जवाब में प्रियंका ने कहा था, ”हां, लेकिन यह पहले से ही थी।”
बता दें कि साल 2009 में रिलीज हुई विशाल भारद्वाज की फिल्म ‘कमीने’ में शाहिद कपूर और प्रियंका चोपड़ा लीड भूमिका में थे। इसी फिल्म की शूटिंग के दौरान दोनों स्टार्स के बीच नजदीकियां बढ़ी थीं। हालांकि कुछ समय के बाद ही प्रियंका और शाहिद का ब्रेकअप हो गया था।