सोनम कपूर की शादी की ऑफिशियल घोषणा कपूर खानदान की ओर से हो चुकी है। सोनम और आनंद 8 मई को शादी के बंधने में बंधने जा रहे हैं। शादी के ऐलान के बाद पहली बार सोनम कपूर ने आनंद आहूजा की पोस्ट पर कमेंट कर रिश्ते को स्वीकारा है। आनंद आहूजा ने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की है। जिस पर अपना रिएक्शन देते हुए सोनम कपूर ने हर दिन को जादू भरा बताया है। पिछले कुछ समय से सोनम और आनंद की शादी की खबरें सामने आ रही थीं, हालांकि कपूर खानदान ने सोनम की शादी की खबरों पर चुप्पी साधी हुई थी। बीते बुधवार को कपूर परिवार ने सोनम की शादी की खबरों पर मुहर लगा दी है।

आनंद के द्वारा शेयर की गई तस्वीर में तस्वीर में लिखा है, ”जिन लोगों को जादू पर विश्वास नहीं है वह कभी समझ नहीं सकते।” आनंद की इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा, ”हर दिन जादू भरा है।” इसके साथ ही सोनम ने लव और किस इमोजी का भी इस्तेमाल किया है। आनंद और सोनम के डेटिंग की खबरें उस वक्त सामने आ लगी थी जब दोनों अक्षय कुमार स्टारर फिल्म ‘रुस्तम’ की सक्सेज पार्टी में एक साथ देखा गया था। हालांकि सोनम ने आनंद के साथ रिलेशनशिप की खबरों पर कभी चुप्पी नहीं तोड़ी। लेकिन दोनों अक्सर एक साथ मीडिया के कैमरे में स्पॉट होते रहे हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सोनम की शादी की तैयारियां कपूर परिवार में जोरों-शोरों से चल रही हैं। सोनम के संगीत का कार्यक्रम फाइव स्टार होटल ‘द लीला’ में होने की खबरें हैं, इसके साथ ही मेहंदी का फंक्शन सोनम कपूर के घर पर होगा, सोनम कपूर मौसी कविता सिंह के ब्रांदा स्थित हैरिटेज हवेली में आनंद के साथ सात फेरे लेंगी। वर्कफ्रंट की बात करें तो सोनम कपूर की अपकमिंग फिल्म ‘वीरे दी वेडिंग’ 1 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। फिल्म में सोनम कपूर, स्वरा भास्कर और करीना कपूर खान लीड रोल में हैं। हाल ही में फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया था, जिसे दर्शकों की ओर से पॉजिटिव रिस्पांस मिला था।