‘कांटा लगा गर्ल’ शेफाली जरीवाला का 27 जून को कार्डियक अरेस्ट से निधन हो गया था। उनके जाने के बाद उनके पति एक्टर पराग त्यागी वो सब कर रहे हैं जो वो चाहती थीं। फिर चाहे वो लड़कियों के लिए मुफ्त पढ़ाई मुहैया कराना हो, पेड़ पौधे लगाना हो और अब पराग उनकी खुशी के लिए गणपति बप्पा भी घर लाए हैं। जी हां! पराग ने ऐसा किया है और उन्होंने इसका वीडियो भी अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर किया है।
वीडियो में पराग घर में गणपति को लाते हुए नजर आ रहे हैं और इस दौरान उनकी शर्ट के बटन खुले हैं, जिससे उनके सीने पर बना शेफाली का टैटू भी नजर आ रहा है। वीडियो में अलग-अलग क्लिप्स जोड़े गए हैं। घर में एंट्री करते ही पराग बप्पा को लेकर शेफाली की तस्वीर के सामने गए। इसके बाद वो बप्पा की पूजा आरती करते दिखे।
वीडियो के कैप्शन में पराग ने लिखा है, “परी हमेशा चाहती थी कि बप्पा उसके घर आएं और आशीर्वाद देना कभी बंद न करें। इस साल भी बप्पा आए और तुम पर अपना आशीर्वाद बरसाया, मेरी बेबी… हमेशा मुस्कुराते रहो, मेरा प्यार। मां सुनीता जरीवाला ने पूरी मेहनत की है। परी, हमेशा प्यार करता रहूंगा।”
यह भी पढ़ें: ‘तभी कसम खा ली थी…’ कभी मुंबई एयरपोर्ट पर बिताई थी 4 रातें, आज महानगरी में खरीद डाले उतने ही घर
फैंस हुए इमोशनल
पराग का ये वीडियो देख फैंस काफी भावुक हो गए हैं और उनके प्यार की मिसाल दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि पराग सच्चे प्यार का बेस्ट उदाहरण हैं। वहीं एक ने लिखा, “इस आदमी की हिम्मत की दाद देनी पड़ेगी, जो अपनी पत्नी के जाने के बाद उसका हर सपना पूरा कर रहा है।” अन्य यूजर ने लिखा, “जब मैं आपकी पोस्ट देखती हूं, तो मुझे बहुत दुख होता है। दुख इस बात का है कि जिंदगी आपके साथ इतनी नाइंसाफी कर रही है और दुख इस बात का है कि एक ऐसा प्यार जो शायद ही कभी सच्चा होता है, उसे धरती और आसमान ने अलग कर दिया है। आपको प्यार, दुआएं और शक्ति मिले, यही कामना करती हूं।”
‘एक अनपढ़ गुंडा…’, जब मौसमी चटर्जी ने अमिताभ बच्चन की इमेज को लेकर कह डाली बड़ी बात
आपको बता दें कि पराग गणेण चतुर्थी से एक दिन पहले मुंबई में किसी इवेंट से बाहर निकल रहे थे, तभी पैपराजी ने उनसे सवाल किया था कि क्या वो इस साल भी गणपति घर लाएंगे। इसका वीडियो भी वायरल हुआ। वीडियो में पराग बिना कुछ कहे अपनी गाड़ी में जाकर बैठ गए और उन्होंने सिर्फ मुस्कुराते हुए पैपराजी के आगे हाथ जोड़े और निकल गए। पूरी खबर के लिए यहां क्लिक करें…