Anant Ambani Weight: बिजनेस टाइकून मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) के बेटे अनंत अंबानी (Anant Ambani) ने हाल ही में मुंबई के जाने-माने बिजनेसमैन की बेटी राधिका मर्चेंट के साथ सगाई की है। जिसके बाद से उनके बढ़े हुए वजन को लेकर काफी चर्चा हो रही है। दरअसल एक समय ऐसा था जब अनंत अंबानी ने अपना वजन 108 किलो कम किया था, लेकिन दोबारा उन्होंने वेट गेन कर लिया है। पुराने इंटरव्यू में उनकी मां नीता अंबानी (Nita Ambani) ने उनके वजन का कारण बताया था।

साल 2016 में अनंत ने पूरे 108 किलो घटाए थे, जिसके बाद उनकी काफी तारीफ होने लगी थी। लेकिन अब जब वह फिर से मोटापे से ग्रस्त हो गए हैं तो लोगों के मन में कई सवाल खड़े हो गए हैं। पहले भी अनंत का वजन 208 किलो हुआ करता था, जिसे घटाकर उन्होंने 100 किलो कर लिया था।

इस कारण बढ़ा अनंत अंबानी का वजन
नीता अंबानी ने साल 2018 में बेटे के वजन के बारे में बात करते हुए बताया था कि अनंत को अस्थमा की परेशानी है, जिसके लिए उन्हें दवाएं जैसे स्टेरॉयड का सराहा लेना पड़ता है। इसके कारण उनका वजन तेजी से बढ़ता है।

ऐसे कम किया था 108 किलो वजन
उस वक्त अनंत ने केवल 1.5 साल में इतना वजन कम किया था। रिपोर्ट्स की मानें तो वह पांच से छह घंटों तक वर्कआउट करते थे। जिसमें वह 21 किमी तक वॉक करते थे, योगा करते थे, वेट की ट्रेनिंग लेते थे और फंक्शनल ट्रेनिंह व कार्डियों किया करते थे। इसके साथ ही उन्होंने अपनी डाइट पर भी ध्यान दिया। वह हाई प्रोटीन और जीरो-शुगर डाइट पर चले गए थे।

आपको बता दें कि 19 जनवरी को अनंत अंबानी (Anant Ambani) ने अपनी मंगेतर राधिका मर्चेंट (Radhika Merchant) के साथ सगाई की थी। अंबानी परिवार ने इस मौके पर ग्रैंड पार्टी का आयोजन किया था। इस पार्टी में जाने माने बिजनेसमैन से लेकर बॉलीवुड हस्तियां और क्रिकेट जगत के लोग शामिल हुए थे।