मुंबई। बॉलीवुड के जानेमाने निर्देशक होमी अदजानिया बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण को लेकर एक बार फिर फिल्म बनाने जा रहे हैं।

होमी ने दीपिका को लेकर ‘कॉकटेल’ और अभी हाल ही में प्रदर्शित अंग्रेजी फिल्म ‘फाइंडिग फैनी’ बनायी थी। बताया जाता है कि वह एक बार फिर दीपिका को लेकर फिल्म बनाने की तैयारी कर रहे हैं।

बताया जाता है कि होमी और दीपिका की टयूनिंग अच्छी है।

 

 

उन्होंने दीपिका को महिला सशक्तिकरण पर आधारित अपनी अगली शॉर्ट फिल्म के लिए अप्रोच किया है।

 

दीपिका को उनका विचार बेहद पसंद आया है और उन्हें खुशी हुई कि वह होमी की पहली पसंद हैं।

 

अभी इस फिल्म की स्क्रिप्ट पर काम किया जा रहा है और इस साल के अंत तक इसके फ्लोर पर आने की उम्मीद है।