Mr Faisu on TikTok: TikTok स्टार Mr Faisu का विवादित मामले पर वीडियो बनाने के कारण अकाउंट सस्पेंड कर दिया गया है। अकाउंट सस्पेंड होने के बाद Mr Faisu के फैन्स उनकी वापसी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। वहीं TikTok पर बैन होने के बाद मिस्टर फैजू इंस्टाग्राम पर खासा एक्टिव हो गए हैं। मिस्टर फैजू इंस्टाग्राम पर वीडियो और तस्वीरों को आए दिन शेयर करते हैं। अब Mr Faisu ने प्रेरणादायक कैप्शन लिखकर अपनी एक तस्वीर पोस्ट की है।
तस्वीर में वर्कआउट करते हुए नजर आ रहे Mr Faisu ने अपनी आंखों को बंद किया हुआ है। तस्वीर के साथ TikTok स्टार ने कैप्शन लिखा- जो दर्द आप आज महसूस कर रहते हैं, यही कल आपकी ताकत बनता है। कुछ घंटे पहले शेयर की गई TikTok स्टार Mr Faisu की इस तस्वीर को 10 लाख से भी ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं। तस्वीर पर कमेंट्स की संख्या भी हजारों में हैं। एक यूजर ने लिखा- मुझे आपसे प्रेरणा (मोटिवेशन) मिलती है। वहीं एक अन्य यूजर लिखता है- आप मोटिवेशन का असल जरिया है। वहीं तमाम यूजर्स ने मिस्टर फैजू के बॉडी और जज्बे की तारीफ की है।
बता दें कि Mr Faisu के TikTok पर 23 मिलियन से ज्यादा फॉलोवर्स थे। TikTok पर जबरदस्त पॉपुलैरियटी होने के चलते मिस्टर फैजू के वीडियो कुछ ही समय में सोशल मीडिया पर वायरल हो जाते थे। मिस्टर फैजू TikTok पर पेड प्रमोशन भी करते रहे हैं। आखिरी बार उन्होंने ऋतिक रोशन संग उनकी फिल्म सुपर 30 का प्रचार किया था। Mr Faisu की इंस्टाग्राम पर भी फैन-फॉलोइंग का अंदाजा लगा पाना आसान नहीं है। इंस्टाग्राम पर मिस्टर फैजू को 6.5 मिलियन यूजर्स फॉलोवर्स हैं, जबकि वह केवल 165 लोगों को ही फॉलो करते हैं।