रश्मिका मंदाना के बाद बॉलीवुड की तमाम एक्ट्रेस डीपफेक का शिकार हो रही हैं। रश्मिका के कुछ दिन बाद कटरीना कैफ, काजोल, आलिया भट्ट, दीपिका पादुकोण और अब प्रियंका चोपड़ा का डीपफेक वीडियो सामने आया है। प्रियंका का जो वीडियो क्लिप वायरल हो रहा है, उसमें वह ब्रैंड का प्रचार करते और इन्वेस्टमेंट आइडिया पर बात करते हुए नजर आ रही हैं। अगर वीडियो पर ध्यान दिया जाए तो पता लगाया जा सकता है कि उनकी शब्दों में फेरबदल की गई है।
प्रियंका से पहले अन्य एक्ट्रेसेस के चेहरों के साथ भद्दी छेड़छाड़ की गई थी। रश्मिका मंदाना के चेहरे का इस्तेमाल कर एक लड़की की बॉडी के साथ किया गया था, जिसने डीप नेक टॉप पहना था और वह काफी रिवीलिंग था। एक्ट्रेस के सपोर्ट में बॉलीवुड और साउथ इंडियन फिल्म इंडस्ट्री के तमाम लोग आगे आए थे।
जब आलिया हुई थीं डीपफेक का शिकार
आलिया भट्ट के चेहरे के साथ एक आपत्तिजनक वीडियो वायरल हो रहा था। जिसमें फ्लोरल प्रिंट ड्रेस में आलिया के चेहरे के साथ एक लड़की गंदे इशारे करते हुए नजर आ रही थी। वीडियो को देखकर साफ पता चल रहा था कि वह आलिया नहीं हैं और किसी ने गलत तरीके से उनके चेहरे का इस्तेमाल किया है।
काजोल का वीडियो हुआ था वायरल
काजोल वाले मामले में एक क्लिप में गेड रेडी विद मी ट्रेंड का गलत इस्तेमाल किया गया था। मशहूर टिकटॉकर रोज़ी ब्रीन के एक वीडियो में काजोल का चेहरा इस्तेमाल कर कपड़े बदलने का वीडियो बनाया गया था। लेकिन कुछ समय बाद ही इसका असली वीडियो सामने आ गया था।
‘टाइगर 3’ के सीन में कटरीना हुई थीं डीपफेक का शिकार
कटरीना का एक फोटो वायरल हो रहा था। जो उनकी फिल्म ‘टाइगर 3’ से टावल फाइट सीन का था। लेकिन डीपफेक में कटरीना को लो-कट सफेद टॉप और एक मैचिंग बॉटम पहने हुए दिखाया गया, जो काफी ज्यादा रिवीलिंग लग रहा था। इनके अलावा दीपिका पादुकोण का भी डीपफेक वीडियो सामने आया था। इन दिनों भारत में आए दिन जो डीपफेक के मामले सामने आ रहे हैं। इन्हें नियंत्रित करने के लिए नियमों पर विचार कर रहा है।