फिल्म एक्टर और रणबीर कपूर के कजिन आदर जैन का 27 नवंबर को अलेखा आडवाणी से रोका हो गया है। दोनों के रोके की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी वायरल हो रही हैं। आदर जैन ने कुछ समय पहले ही अलेखा को शादी के लिए प्रपोज किया था और ये भी बता दें अलेखा कोई और नहीं बल्कि आदर की एक्स गर्लफ्रेंड तारा सुतारिया की बेस्ट फ्रेंड हैं।

इस बात को लेकर तमाम लोग आदर को भला बुरा भी कह रहे हैं और उन पर तारा सुतारिया को चीट करने का भी आरोप लगा रहे हैं। इसी बीच एक्टर और फिल्म क्रिटिक कमाल राशिद खान उर्फ केआरके का भी ट्वीट सामने आया है, जिसमें उन्होंने कहा है कि तारा की हाय लगेगी।

केआरके ने अपने ट्वीट में लिखा, “तारा सुतारिया बॉलीवुड की सबसे बेस्ट लड़कियों में से एक है। आदर जैन ने उसे धोखा दिया है, मतलब आदर शादीशुदा लाइफ में खुश नहीं रहेगा, तारा की हाय लगेगी।” केआरके के ट्वीट पर तमाम लोगों ने कमेंट्स किए हैं।

यूजर्स का रिएक्शन

पृथ्वी नाम के यूजर ने लिखा, “तारा एक बेहतर इंसान की डिजर्व करती है, उसके पास एक सफल एक्टर बनने के लिए लुक, टैलेंट सब है। बेवकूफ़ बॉलीवुड नेपो किड्स और बिना टैलेंट के एक्ट्रेस को  मौका दे रहा है।” दूसरे यूजर ने लिखा, “तारा सुतारिया बॉलीवुड की सबसे बेहतरीन लड़कियों में से एक हैं, लेकिन हाय क्यू लगेगी? आदर जैसे लोगों को क्यों कोसना।”

तारा सुतारिया को लंबे समय तक किया था डेट

बता दें कि आदर जैन और तारा सुतारिया लंबे समय तक रिलेशनशिप में थे और अलेखा दोनों की कॉमन फ्रेंड थीं, जिन्हें कई बार आदर और तारा के साथ देखा जाता था। अलेखा ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर करते हुए खुद को दोनों के रिलेशन का थर्ड व्हील भी बताया था। तारा सुतारिया और आदर ने 2023 में एक दूसरे से ब्रेकअप कर लिया था और कुछ समय बाद ही आदर ने अलेखा के साथ अपना रिलेशनशिप ऑफिशियल कर दिया था।

रोमांटिक अंदाज में शादी के लिए किया था प्रपोज

आदर ने 3 महीने पहले ही अलेखा को रोमांटिक अंदाज में समंदर के किनारे शादी के लिए प्रपोज किया था और दोनों ने इसकी तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर शेयर की थी। आदर ने तस्वीरों के कैप्शन में अलेखा को अपना पहला क्रश बताया था। इसके साथ ही हम आपको बता दें कि आदर और तारा सुतारिया की शादी को लेकर भी तमाम खबरें आई थीं, लेकिन इसी बीच उनके ब्रेकअप की खबर सामने आई थी। पूरी स्टोरी जानने के लिए यहां क्लिक करें…