बॉलीवुड एक्टर आदित्य रॉय कपूर इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को चर्चा में बने हुऐ हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक एक्टर इन दिनों अनन्या पांडे को डेट कर रहे हैं। हालांकि दोनों ने अभी अपने रिश्ते को ऑफिशियल नहीं किया है।
रिपॉर्ट्स के मुताबिक कपल बीते दिनों यूरोप ट्रिप पर गए थे। वहां से दोनों की कुछ रोमांटिक तस्वारें जमकर वायरल हुई थीं। इससे बाद से फैंस ने मान लिया था कि दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। आदित्य और अनन्या की तस्वीरों ने खूब सुर्खियों बटोरी थीं। अब हाल ही में आदित्य रॉय कपूर ने इन तस्वीरों पर चुप्पी तोड़ी है।
अनन्या के साथ वायरल हुई तस्वीरों पर आदित्य ने तोड़ी चुप्पी
आदित्य रॉय कपूर ने हाल ही में हिंदुस्तान टाइम्स को दिए इंटरव्यू में कहा कि ‘ये अच्छी बात है कि मैं सोशल मीडिया पर नहीं हूं। लेकिन हां मैंने इसके बारे में सुना जरूर है।’ वहीं जब आदित्य से उनकी पुर्तगाल की ट्रिप के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि ‘मुझे ब्रेक की जरुरत थी। मैंने मानसून मिस किया मुझे मुंबई में मानसून बहुत पसंद है। जब मैं वापस आया तो लगातार एक हफ्ते तक बारिश हुई।’
ऐसे शुरू हुई दोनों की लिंक-अप की खबरें
गौरतलब है कि बीते साल आदित्य रॉय कपूर और अनन्या पांडे बीते साल कृति सेनन की दीवाली पार्टी में साथ में नजर आए थे। तब से दोनों के अफेयर की खबरें शुरू हो गई थीं। इसके बाद रणबीर कपूर ने करण जौहर के शो पर कहा था कि आदित्य एक लड़की को डेट कर रहा है, जिसका नाम ए से शुरू होता है।
इसके बाद दोनों को मनीष मल्होत्रा के शो में रैंप वॉक करते हुए देखा गया था। वहीं हाल ही में दोनों को सिनेमा हॉल में साथ में स्पॉट किया गया था। वर्क फ्रंट की बात करें तो आदित्य रॉय कपूर फिल्म ‘मेट्रो इन दिनों’ में सारा अली खान के साथ नजर आएंगे। वहीं, अनन्या पांडे फिल्म ‘ड्रीम गर्ल 2’ में आयुष्मान खुराना के साथ दिखाई देंगी। यह फिल्म 25 अगस्त 2023 को रिलीज होगी। इसके अलावा अनन्या पांडे फिल्म ‘खो गए कहां हम’ में भी नजर आएंगी।