CineGram: संजय लीला भंसाली की फिल्म बाजीराव मस्तानी बड़े पर्दे पर खूब हिट हुई थी। फिल्म में दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह लीड रोल में थे, इनकी जोड़ी भी खूब पसंद की गई थी। वहीं प्रियंका चोपड़ा इस फिल्म में काशीबाई के रोल में थीं। उन्होंने इस किरदार के लिए मराठी भाषा का कोर्स भी किया था। प्रियंका चोपड़ा की मराठी पर पकड़ थी मगर इतनी नहीं थी कि वो इस किरदार के हिसाब से परफेक्ट हो और प्रियंका को परफेक्शन पसंद है। इसलिए अमेरिकन वेब सीरीज क्वांटिको की शूटिंग के बीच वक्त निकालकर वो कभी इंडिया तो कभी अमेरिका में थीं। लेकिन आज हम बात प्रियंका, दीपिका या रणवीर की नहीं बल्कि आदित्य पंचोली की कर रहे हैं, जिन्होंने इस फिल्म में अहम रोल निभाया था।

आदित्य पांचोली ने इस बाजीराव मस्तानी में श्रीपतराव प्रतिनिधि का किरदार निभाया था। किस्सा टीवी में छपी खबर के मुताबिक आदित्य पंचोली ने इस फिल्म की शूटिंग के दौरान फिल्म के निर्देशक संजय लीला भंसाली को परेशान करने में कोई कसर नहीं छोड़ी थी। फिल्म के एक डायलॉग को शूट करते वक्त आदित्य पंचोली बहुत ज्यादा फंबल कर रहे थे, उन्होंने इतनी गड़बड़ कर दी संजय लीला भंसाली बुरी तरह से इरीटेट हो गए। मामला यहीं नहीं रुका आदित्य पंचोली एक दिन टल्ली होकर फिल्म के सेट पर पहुंच गए। उन्होंने क्रू मेंबर्स को भी परेशान कर दिया था। संजय लीला भंसाली ने उनसे छुट्टी लेने को कहा और आदित्य वहां से चले गए। अगले दिन आदित्य पंचोली सेट पर वापस लौटे और अपनी हरकतों की वजह से संजय लीला भंसाली से माफी मांगी।

‘खुद नहीं गिरा है, राहुल जी ने धक्का दिया होगा’, डॉलर के आगे गिरी रुपये की वैल्यू तो नेहा सिंह राठौर ने कसा तंज

संजय लीला भंसाली की फिल्म बाजीराव मस्तानी और शाहरुख खान, काजोल की दिलवाले एक ही दिन रिलीज हुई थी। बाजीराव मस्तानी ने बाजी मार ली और सुपरहिट हुई। 145 करोड़ के बजट में बनी इश फिल्म ने 356 करोड़ का बिजनेस किया। बाजीराव मस्तानी और दिलवाले की रिलीज को 9 साल पूरे हो गए हैं।

‘वो आदमी मुझे…’, शाहरुख खान ने हनी सिंह को मारा था थप्पड़? सालों बाद रैपर ने तोड़ी चुप्पी