Pamela Chopra Death Highlights: आदित्य चोपड़ा की मां पामेला चोपड़ा का 74 साल की उम्र में निधन हो गया है। चोपड़ा परिवार में शोक की लहर है। सोशल मीडिया पर बॉलीवुड से जुड़े तमाम लोग उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि उन्हें निमोनिया हुआ था, जिस कारण वह पिछले 15 दिनों से लीलावती अस्पताल में भर्ती थीं। यश चोपड़ा की फिल्म ‘कभी-कभी’ की कहानी भी पामेला ने ही लिखी थी। इसके अलावा साल 1981 की फिल्म ‘सिलसिला’ में भी उन्होंने बतौर डिजाइनर काम किया था। यश चोपड़ा ने अपने कई इंटरव्यू में पत्नी पामेला के उनकी फिल्मों में योगदान को लेकर बात की है। वह पामेला को यशराज फिल्म्स की नींव बताया करते थे। उनके निधन के बाद आदित्य चोपड़ा के घर शाहरुख खान, ऋतिक रोशन समेत बॉलीवुड के कई सितारों ने पामेला के अंतिम दर्शन किए और उन्हें श्रद्धांजलि दी है।

Live Updates

पामेला चोपड़ा के निधन की खबर लाइव

21:15 (IST) 20 Apr 2023
विक्की कौशल और शाहरुख भी पहुंचे

आदित्य चोपड़ा के घर शाहरुख खान बेटे आर्यन खान के साथ पहुंचे थे और उनके साथ विक्की कौशल भी दिखे।

21:13 (IST) 20 Apr 2023
श्रद्धा कपूर ने पामेला चोपड़ा को श्रद्धांजलि

श्रद्धा कपूर पामेला चोपड़ा को श्रद्धांजलि देने आदित्य चोपड़ा के घर पहुंचीं।

16:40 (IST) 20 Apr 2023
पामेला के अंतिम दर्शन को जॉन अब्राहम भी पहुंचे

जॉन अब्राहम भी पामेला के अंतिम दर्शन के लिए उनके घर पहुंचे।

16:32 (IST) 20 Apr 2023
आदित्य चोपड़ा की मां के अंतिम दर्शन करने पहुंचे ऋतिक रोशन

ऋतिक रोशन, पामेला चोपड़ा के अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे।

16:21 (IST) 20 Apr 2023
बेटे संग पामेला के अंतिम दर्शन करने पहुंचे शाहरुख खान

शाहरुख खान अपने बेटे आर्यन खान के साथ पामेला के अंतिम दर्शन करने पहुंचे।

16:20 (IST) 20 Apr 2023
पामेला चोपड़ा के अंतिम दर्शन को पहुंचीं कैटरीना कैफ

कैटरीना कैफ भी पामेला चोपड़ा के घर उनके अंतिम दर्शन के लिए पहुंचीं।

15:47 (IST) 20 Apr 2023
पामेला चोपड़ा के अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे बॉलीवुड सितारे

पामेला चोपड़ा के अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे सोनू निगम और उदय चोपड़ा समेत बॉलीवुड सितारे।

15:45 (IST) 20 Apr 2023
पूनम ढिल्लों पहुंचीं आदित्य चोपड़ा के घर

एक्ट्रेस पूनम ढिल्लों भी पामेला चोपड़ा के अंतिम दर्शन के लिए पहुंचीं।

(Image credit- Varinder Chawla )

15:42 (IST) 20 Apr 2023
पामेला के अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे शाहरुख खान

शाहरुख खान पामेला के अंतिम दर्शन के लिए आदित्य चोपड़ा के घर पहुंचे चुके हैं।

(Image credit- Varinder Chawla )

14:46 (IST) 20 Apr 2023
अजय देवगन ने पामेला को याद कर दी श्रद्धांजलि

बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन ने भी पामेला को याद कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और परिवार के लिए दुआ की।

14:40 (IST) 20 Apr 2023
T-Series की तरफ से पामेला को श्रद्धांजलि दी गई

टी-सीरीज के ट्विटर हैंडल पर पामेला को श्रद्धांजलि दी गई है।

14:38 (IST) 20 Apr 2023
सिंगर अरमान मलिक ने याद किए पुराने दिन

अरमान मलिक ने पामेला चोपड़ा के निधन पर वो पल याद किए जब वह स्ट्रगल कर रहे थे।

14:37 (IST) 20 Apr 2023
KRK ने सोशल मीडिया पर दी श्रद्धांजलि

कमाल राशिद खान ने ट्विटर पर पामेला चोपड़ा के निधन पर शोक व्यक्त किया है।

14:34 (IST) 20 Apr 2023
पामेला चोपड़ा के अंतिम दर्शन के लिए सोनू निगम पहुंचे

सिंगर सोनू निगम पामेला चोपड़ा के अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे। उदय चोपड़ा भी इस दौरान नजर आए।

बॉलीवुड के तमाम सितारे पामेला चोपड़ा के अंतिम दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं।