सुदीप्तो सेन और विपुल शाह की फिल्म ‘द केरल स्टोरी’ (The Kerala Story) रिलीज के बाद से ही काफी चर्चा में है। इसे लेकर लोगों के बीच विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। इसे सेलेब्स प्रोपगंडा फिल्म बता रहे हैं। तमाम विवादों और बैन के बीच फिल्म 200 करोड़ के क्लब में शामिल हो गई है। इसमें अदा शर्मा (Adah Sharma) की एक्टिंग को भी खूब सराहा गया है। ऐसे में अब इसकी हिट के बाद एक्ट्रेस ने अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की है, जिसमें उन्हें बुरी स्थिति में देखा जा सकता है। उनके चेहरे पर ढेर सारे चोट के निशान देखने के लिए मिल रहे हैं। उनकी तस्वीरें वायरल हो रही हैं।
अदा शर्मा ने अपनी तस्वीरों (Adah Sharma Latest Photos) को इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इसमें देखने के लिए मिल रहा है कि वो लद्दाख की पहाड़ियों के बीच में हैं, जहां का टेम्परेचर माइनस 16 डिग्री है। एक्ट्रेस बदत्तर हालत में नजर आ रही हैं। अब उनकी ये फोटो सामने आते ही फैंस काफी कंफ्यूज हैं कि आखिर उन्हें ये हुआ क्या है? चलिए आपको पूरा मामला बताते हैं कि आखिर ऐसा क्यों है?
दरअसल, अदा शर्मा ने अपनी जो फोटो शेयर की है, वो ‘द केरल स्टोरी’ के बिहाइंड द सीन का है। फिल्म के लिए एक्ट्रेस कड़ी मेहनत की है। उन्हें माइनस 16 डिग्री टेम्परेचर में भी रहना पड़ा था। इतना ही नहीं फोटोज को शेयर करने के साथ ही एक्ट्रेस ने जानकारी दी कि उन्होंने फिल्म के एक सीन में दर्द को दिखाने के लिए 40 घंटे तक माइनस 16 डिग्री टेम्परेचर में रही हैं। उनके चेहरे पर खूब चोट के निशान भी दिखे हैं। मुंह सूखा हुआ है। सोशल मीडिया पर सामने आई फोटो में उनकी बदत्तर हालत को देखा जा सकता है। इसे शेयर करने के साथ ही उन्होंने ‘द केरल स्टोरी’ शूट करने से पहले और बाद की जर्नी दिखाई है।
तीन लड़कियों की कहानी है ‘द केरल स्टोरी’
अदा शर्मा की फिल्म ‘द केरल स्टोरी’ की कहानी तीन लड़कियों की है, जिनका धर्म बदलकर ISIS में शामिल करा दिया जाता है। इसमें दिखाया गया है कि कैसे लड़कियों का ब्रेन वॉश किया जाता है और फिर उनका धर्म बदल दिया जाता है। उनके साथ बदसलूकी करते हैं। इसकी कहानी और कलाकारों की एक्टिंग को लोगों ने खूब पसंद किया है। ये 200 करोड़ क्लब में शामिल हो चुकी है।