फिल्म इंडस्ट्री में कई बार ऐसे खुलासे हो जाते हैं, जिस पर यकीन कर पाना भी काफी मुश्किल हो जाता है। बॉलीवुड हो, साउथ हो या फिर भोजपुरी ही क्यों ना हो। फेवरेटिज्म, नेपोटिज्म और कास्टिंग काउच जैसे चीजें हर जगह हावी है लेकिन, इन सबके बीच खुद की पहचान और अपने काम पर फोकस करना बड़ा ही मुश्किल हो जाता है। कई एक्टर्स इससे तंग आकर इंडस्ट्री को छोड़ देते हैं और कुछ काम पर फोकस करके आगे बढ़ जाते हैं। ऐसे में अब भोजपुरी की टॉप एक्ट्रेस ने इंडस्ट्री का कच्चा चिट्ठा खोला है और कहा कि यहां टांका भिड़ाने से काम मिलता है।
दरअसल, भोजपुरी को लेकर पोल खोलने वाली अभिनेत्री कोई और नहीं बल्कि संभावना सेठ हैं। जी हां, ये वही संभावना सेठ हैं जिन्होंने बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी में आइटम गर्ल बनकर खूब तहलका मचाया है। लेकिन शादी के बाद से वो स्क्रीन से ऐसे गायब हुईं की आज उनको काम नहीं मिल रहा है। संभावना ने हाल ही में हिंदी रश से बात की और इस दौरान उन्होंने बताया कि भोजपुरी इंडस्ट्री में हीरोइनों को अफेयर करने से काम मिलता है। एक्ट्रेस ने आगे सवाल उठाते हुए कहा कि इंडस्ट्री में कुल 4-5 स्टार्स हैं तो वो कितनों से अफेयर करेंगे?
टांका भिड़ा लें तो काम मिल जाएगा- संभावना सेठ
संभावना सेठ ने आगे कहा कि भोजपुरी इंडस्ट्री बहुत बड़ी नहीं है। यहां केवल 4-5 स्टार्स ही हैं। अगर उनका टांका किसी से भिड़ गया तो किसी और को काम नहीं मिलने वाला है। वहीं, उन्होंने अपने साथ इंडस्ट्री के लोगों संग व्यवहार को लेकर कहा कि वो किसी को भाई बोलती हैं या फिर कुछ उनसे कम उम्र वाले हैं। इसमें वो पवन सिंह और खेसारी लाल का नाम लेती हैं और कहती हैं कि सामने से कहा जाता है कि इंडस्ट्री में चीजें ओपन हो गई है। भोजपुरी एक्ट्रेस ने सुपरस्टार्स को लेकर खुलासा करते हुए कहा कि सामने से पहले कहते हैं कि उन्होंने तो कुछ नहीं मांगा लेकिन, कुछ बदले में नहीं मिलेगा तो वो काम नहीं करेगा। उन्होंने फिर से सवाल किया कि अब काम नहीं मिलेगा तो लड़कियां क्या करें?
दिनेश लाल यादव निरहुआ के पास तो कोई और है- संभावना
इतना ही नहीं, संभावना सेठ कहती हैं कि अगर वो ऐसा-वैसा करने से मना कर देती हैं तो उनके पास काम किधर है? अभेनत्री कहती हैं कि वो तो खाली बैठी हैं। उन्होंने कुछ चीजों के लिए लड़कियों को भी दोषी माना है और कहा कि लड़कियों ने भी हद कर रखी है। वो इस दौरान निरहुआ-आम्रपाली पर भी निशाना साधती हैं और कहती हैं कि लड़कियां पहले ही सोचती हैं कि दिनेश लाल यादव (निरहुआ) को पटा लें लेकिन, तो उनके पास पहले से ही कोई और है। उनका मानना है कि कई लड़कियां भी गलती हैं और कई स्टार्स भी। इंडस्ट्री में जो टैलेंटेड है उसे काम नहीं मिल रहा है।