बॉलीवुड एक्ट्रेस और मॉडल पूनम पांडे एक पुराने मामले में शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा के खिलाफ कोर्ट पहुंच गई हैं। राज कुंद्र पर एक्ट्रेस ने क्रिमिनल केस किया है। पुलिस द्वारा FIR नहीं लिखे जाने के बाद पूनम ने बॉम्बे हाईकोर्ट का रुख किया है। मामला साल 2019 का है जब पूनम पांडे ने आर्म्सप्राइम मीडिया नाम की एक फर्म के साथ कॉन्ट्रैक्ट साइन किया था। यह फर्म एक ऐप बनाने वाली कंपनी थी जिसके कॉन्ट्रेक्ट में एक्ट्रेस को उचित मुनाफे की रकम देनी थी।
पूनम ने फर्म पर भेदभाव बनाने का आरोप लगाते हुए कॉन्ट्रैक्ट रद्द कर दिया जिसके बाद उनके प्राइवेट नंबर पर अलग अलग अनुरोध के कॉल आने लगे थे। एक्ट्रेस के मुताबिक वह कॉल से इतनी परेशान हो गई थीं कि 3 महीने के लिए देश भी छोड़ दिया था।
एक्ट्रेस ने राजकुंद्रा के सहयोगी सौरभ कुशवाहा से एक प्राइवेट नंबर बातचीत के लिए शेयर किया था। बताया कि उस नंबर पर भी कॉल आने शुरू हो गए थे। हालांकि, सौरभ कुशवाह ने पूनम के इन आरोपों को गलत बताया है। उन्होंने कहा कि जब उन्हें पूनम पांडे के बारे में पता चला तो उन्होंने खुद ही कॉन्ट्रैक्ट खत्म कर दिया था।
पूनम की मानें तो वे राज और उनकी टीम के खिलाफ पुलिस से मदद मांगने पहुंची थीं। पुलिस द्वारा FIR दर्ज करने से इंकार के बाद उन्होंने अब हाईकोर्ट का रुख किया है।
पहले भी रही हैं विवादों में
बता दें पूनम पांडे का विवादों से पुराना नाता है। बोल्डनेस की वजह से भी कई बार कंट्रोवर्सी में फंस चुकी हैं। पूनम पहली बार विवादों में तब आईं थीं जब वह क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर को भगवान की प्रतिमा पर फोटोशॉप कर एक पाकिस्ताना क्रिकेटर को उनके आगे नतमस्तक दिखाया था। इस तस्वीर के साथ पूनम न्यूड नजर आईं थीं। साल 2012 में लेखिका तसलीमा नसरीन के साथ हुए गाली गलौज को लेकर भी पूनम विवादों में रहीं थी।