श्वेता तिवारी टीवी इंडस्ट्री की लोकप्रिय एक्ट्रेस हैं। वह अक्सर ही सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। साथ ही एक्ट्रेस अपने लुक्स और अपने शो को लेकर भी खबरों में बनी रहती हैं।
वहीं, हाल ही में उनकी बेटी पलक तिवारी ने बॉलीवुड में फिल्म किसी का भाई किसी की जान से डेब्यू किया है। इस फिल्म में एक्ट्रेस सलमान खान के साथ अहम किरदार में नजर आ रही हैं।
पलक इन दिनों अपनी फिल्म के प्रमोशन में व्यस्त हैं। फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। पलक की एक्टिंग और खूबसूरती की कई लोग तारीफ कर रहे हैं। इसी क्रम में अब पलक के सौतेले पिता अभिनव कोहली ने भी पलक तिवारी की तारीफ की है।
अभिनव कोहली ने की पलक की तारीफ
अभिनव कोहली ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि ‘फिल्म में पलक की परफॉर्मेंस बिल्कुल परफेक्ट और नेचुरल थी। उन्होंने उनकी पर्सनैलिटी शिफ्ट होते देखी-इंग्लिश बोलने वाली लड़की से दिल से हिंदी बोलने वली लड़की। लीजेंड सतीश कौशिक के साथ वो सीन भी ब्रिलियंट था। किसी भी शॉट में कोई भी इमोशन ऐसा नहीं था जो देखने में सही नहीं लगा। डांस भी ब्रिलियंट था। हर बीट के साथ स्टेप्स मिल रहे थे। चेहरे का हर इमोशन साफ समझ में आ रहा था। बहुत ही खूबसूरत। खासकर यो यो हनी सिंह के गाने में। आपका अपीयरेंस बहुत ही खूबसूरत था लेकिन जाहिर है, आप कितनी भी खूबसूरत हों, लेकिन फिल्म इंडस्ट्री में तो आपको हीरोइन से ज्यादा खूबसूरत नहीं दिखाया जाएगा। ऐसा ही होता है। इसमें किसी की गलती नहीं है।’
अभिनव कोहली हैं पलक के सौतेले पिता
मालूम हो कि अभिनव कोहली श्वेता तिवारी के दूसरे पति हैं। पलक तिवारी के बायोलॉजिकल पिता राजा चौधरी (Raja Choudhary) हैं। राजा से तलाक के बाद श्वेता ने अभिनव से शादी की थी, लेकिन 2019 में वह अपने दूसरे पति से भी अलग हो गई थीं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक श्वेता तिवारी ने आरोप लगाया था कि अभिनव ने पलतक पर हाथ उठाया था। इसकी वजह से अभिनव को जेल की हवा भी खानी पड़ी थी।
राजा चौधरी ने भी की थी पलक की तारीफ
वहीं श्वेता तिवारी के पहले पति और पलक तिवारी के पिता ने भी उनकी तारीफ की थी। राजा चौधरी ने पलका का एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा था कि ये पलक की फिल्म है। उन्होंने फिल्म किसी का भाई किसी की जान का पोस्ट भी अपनी स्टोरी पर शेयर किया था।