Kriti Sanon Role in Panipat: अर्जुन कपूर की फिल्म पानीपत खासे चर्चा में है। आशुतोष गोवरिकर के निर्देशन में बनी पीरियड फिल्म ‘पानीपत: द ग्रेट बिट्रेयल’ को लेकर कई बातें सामने आ रही हैं। लीड एक्टर अर्जुन कपूर पहले से ही फिल्म में अपने नए लुक को लेकर खबरों में हैं। वहीं अब अर्जुन के अपोजिट किरदार कर रहीं कृति के किरदार को लेकर भी खूब चर्चा हो रही है। फिल्म में अर्जुन कपूर सदाशिव राव तो कृति सेनन पार्वती बाई की भूमिका में हैं। हाल में ही कृति सेनन ने भी अपने किरदार के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि उन्हें पार्वती बाई के बारे में कुछ भी पता नहीं था क्योंकि उनसे जुड़ी जानकारी कहीं भी नहीं है।

इसके अलावा उन्होने कहा ये भी बताया कि इतिहास की जानकारी ना होने की वजह से भी उन्हें फिल्म के दौरान परेशानी हुई। इस वजह से अपने किरदार को लेकर उन्हें निर्देशक पर काफी हद तक निर्भर रहना पड़ा। अब तक मिली जानकारी के मुताबिक फिल्म में पार्वती बाई एक चिकित्सक के रूप में दिखेंगी जिसे सदाशिव राव यानी कि अर्जून कपूर से प्यार हो जाता है। उसके बाद पार्वती बाई को दर्शक लड़ाई में सदाशिव राव का साथ निभाते देखेंगे। यह फिल्म पानीपत के तीसरे लड़ाई पर आधारित है जो कि 1761 में मराठा और दुर्रानी साम्राज्य के बीच लड़ी गई थी।

आपको बता दें कि पिल्म में अर्जुन कपूर और कृति सेनन के अलावा संजय दत्त भी अहम भूमिका निभा रहे हैं। वहीं, अर्जुन कपूर और कृति सेनन की जोड़ी पहली बार दर्शकों के सामने आएगी। फिल्म पानीपत: द ग्रेट बिट्रेयल इस साल के अंत में 6 दिसंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। आखिरी बार कृति सेनन फिल्म लुका छिपी कार्तिक आर्यन के साथ नजर आई थी जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया था। तो वहीं अर्जुन कपूर हालिया रिलीज इंडियाज मोस्ट वांटेड भी दर्शकों को पसंद आई थी।