बॉलीवुड अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा और आलिया भट्ट ने अपनी रिलेशनशिप को कभी भी सार्वजनिक तौर पर स्वीकार नहीं किया, लेकिन उनसे जुड़े सूत्रों ने हमेशा दोनों के रिलेशनशिप में होने की बात कही। अभी दोनों की कथित रिलेशनशिप फिर एक बार चर्चा में हैं। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों के बीच अभी सब कुछ सही नहीं चल रहा है। दोनों अलग-अलग हो गए हैं। हाल ही में सिद्धार्थ एक डिनर डेट पर एक मिस्ट्री गर्ल के साथ दिखाई पड़े थे।

Read Also: Befikre में न्यूड नजर आएंगे रणवीर, फिल्म में 23 किसिंग सीन

अंग्रेजी अखबार बॉम्बे टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक पिछले सप्ताह सिद्धार्थ बांद्रा के एक रेस्तरां में डिनर पर एक मिस्ट्री गर्ल के साथ दिखाई दिए थे। डिनर के बाद दोनों सिद्धार्थ के घर की तरफ जाते हुए दिखे थे। हालांकि, अभी तक यह पता नहीं लग पाया है कि सिद्धार्थ के साथ वह लड़की कौन थी।

Read Also: सिद्धार्थ के साथ बिकनी में नजर आईं आलिया भट्ट

बताया जा रहा है कि एक पार्टी में कथित तौर पर आलिया और सिद्धार्थ के बीच झगड़ा हो गया था। झगड़ा आलिया के अपने एक्स बॉयफ्रेंड के नजदीक जाने पर हुआ। उसके बाद दोनों के बीच पार्टी में ही काफी तकरार हुई। तकरार के बाद दोनों पार्टी छोड़कर चले गए।

Read Also: जब दिखी क्यूट कपल सिद्धार्थ मल्होत्रा-आलिया भट्ट की Love केमिस्ट्री

Read Also: कमांडो-2 में यह खूबसूरत एक्ट्रेस फाइट करती आएंगी नजर