Ranvir Shorey: बॉलीवुड एक्टर रणवीर शौरी ने मुंबई पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। शौरी ने एक के बाद एक सिलसिलेवार ट्वीट किये और दावा किया कि मुंबई पुलिस ने उनकी कार को जब्त कर लिया था और करीब 8 घंटे तक उन्हें बिठाए रखा। रणवीर शौरी ने ट्वीट कर कहा कि मुंबई पुलिस ने बेवजह उनका 8 घंटे का समय खराब किया और उनकी कार भी जब्त कर ली थी।
रणवीर ने अपने ट्वीट में ये भी बताया था कि उनकी गाड़ी उनका सहयोगी अपनी प्रेग्नेंट वाइफ को अस्पताल दिखाने के लिए लेकर गया था, लेकिन रास्ते में ही पुलिस ने रोक लिया। रणवीर ने अपने ट्वीट में यह भी दावा किया कि एक पुलिसवाले ने ये भी कहा कि डिलीवरी इमरजेंसी केस नहीं है। रणवीर ने इस पर सुझाव भी मांगा कि ‘ऐसी हालत में अब मैं क्या करूं?’
हालांकि बाद में रणवीर के इस ट्वीट पर महाराष्ट्र के कैबिनेट मंत्री आदित्य ठाकरे ने भी रिप्लाई किया। उन्होंने अपने ट्वीट में कहा- ‘मुंबई पुलिस जल्दी ये सब ठीक करें, औऱ गाड़ी भी वापस करें।’ रणवीर ने जब आदित्य ठाकरे का ये ट्वीट देखा तो उन्होंने आदित्य को शुक्रिया कहते हुए कहा- इस सरकार में आप एक प्रकाश की तरह हैं। धन्यवाद।
इससे पहले रणवीर ने अपने ट्वीट में ये भी लिखा था-‘बहुत दुख और निराशा के साथ कह रहा हूं कि मेरे इनोसेंट ड्राइवर को लेकर इन्होंने एफआईआर दर्ज करा दी है। हमें 3 घंटे हो चुके हैं। रणवीर ने अपने एक अन्य ट्वीट में लिखा- 3 लोग 6 घंटे से ज्यादा इंतजार कर चुके हैं। हमें किस बात की सजा दी जा रही है?’
इसके बाद रणवीर ने फिर से एक ट्वीट किया और बताया कि- ‘8 घंटे के बाद हमें जाने दिया गया। अब कोई एफआईआर नहीं की गई। शुक्रिया मुंबई पुलिस। हमें सुनने के लिए, बेशक देरी से सुना आपने। चाहे मेरे 8 घंटे बर्बाद हुए हों, लेकिन मुंबई पुलिस पर अभी भी मेरा विश्वास बना हुआ है।’