बॉलीवुड में अपनी बेहतरीन एक्टिंग से दर्शकों के दिलों में जगह बनाने वाले एक्टर राजकुमार राव ने नए साल का स्वागत भी बेहद अलग अंदाज में किया है। उन्होंने नए साल का स्वागत अपनी गर्लफ्रेंड पत्रलेखा के साथ नाचते गाते किया है। राजकुमार राव ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें वह पत्रलेखा के साथ एक्टर अमिताभ बच्चन के फेमस गाने जुम्मा चुम्मा पर डांस करते नजर आ रहे हैं। उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी पॉपुलर हो रहा है।

राजकुमार राव और पत्रलेखा एक साथ साल 2014 में फिल्म सिटीलाइट्स में नजर आ चुके हैं। ये दोनों पिछले काफी समय से एक दूसरे के साथ रिलेशनशिप में हैं और अक्सर अपनी फोटो को सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं। राजकुमार राव ने हाल ही में अपने इंस्टा अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें वह पत्रलेखा के साथ जुम्मा चुम्मा गाने पर थिरकते दिख रहे हैं। ये अमिताभ बच्चन की फिल्म हम का फेमस गाना है और दोनों उनके इस गाने के स्टेप काफी अच्छे से करते नजर आ रहे हैं। ये कपल हाल ही में अपने क्लोज फ्रेंड की शादी को अटेंड करने बैंकॉक पहुंचा हुआ है। ये वीडियो उसी वेडिंग के दौरान लिया गया है। ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

बता दें राजकुमार राव और पत्रलेखा अपने रिलेशनशिप को लेकर काफी सीरियस हैं। दोनों अक्सर मीडिया में अपने रिलेशन को लेकर बातें करते दिखे हैं। राजकुमार अपनी सफलता का क्रेडिट पत्रलेखा को देते हैं। वह साल 2017 में न्यूटन, बरेली की बर्फी, ट्रैप्ड जैसी बेहतरीन फिल्मों में नजर आ चुके हैं। राजकुमार राव इस साल एक्टर अनिल कपूर और एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय के साथ फिल्म फन्ने खां में दिखाई देंगे।