फिल्म ‘राम तेरी गंगा मैली हो गई’ के एक्टर राज कपूर का 58 साल की उम्र में निधन हो गया है। मंगलवार 9 फरवरी को उन्हें हार्ट अटैक आया जिसके बाद उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया। नीतू कपूर और रणधीर कपूर ने भी राजीव कपूर के निधन की जानकारी दी। नीतू कपूर ने अपने इंस्टाग्राम से राजीव कपूर की तस्वीर शेयर कर आरआईपी लिखा और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
बता दें, राजीव कपूर बॉलीवुड के लेजेंड राज कपूर के सबसे छोटे बेटे थे। राजीव ऋषि कपूर और रणधीर कपूर के छोटे भाई थे। खबर है कि राजीव को सुबह के वक्त हार्ट अटैक आया, जिसके बाद आनन फानन में उन्हें अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल में डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
रणधीर कपूर ने भी इस दुखद खबर की जानकारी फैंस को दी। उन्होंने कहा कि ‘मैंने अपना सबसे छोटा भाई राजीव भी खो दिया है। वह इस दुनिया में नहीं रहा। डॉक्टरों ने उसे बचाने की पूरी कोशिश की लेकिन ऐसा न हो सका। अभी फिलहाल हम अस्पताल में ही हैं। राजीव की बॉडी मिलने का इंतजार कर रहे हैं।’
View this post on Instagram
बताते चलें, 1985 में राज कपूर के डायरेक्शन में बनी फिल्म ‘राम तेरी गंगा मैली’ में राजीव कपूर नजर आए थे। एक्टर की इस फिल्म दर्शकों ने काफी पसंद की थी। इसके बाद उन्होंने कुछ और फिल्मों में भी काम किया। इसके अलावा उन्होंने डायरेक्शन में भी हाथ आजमाया। बड़े भाई ऋषि कपूर की फिल्म ‘प्रेम ग्रंथ’ का डायरेक्शन उन्होंने ही संभाला था।
हालांकि राजीव राम तेरी गंगा मैली हो गई से पहले भी स्क्रीन पर नजर आ चुके थे। साल 1983 में फिल्म एक जान हैं हम में वह दिखाई दिए थे। राम तेरी गंगा मैली हो गई फिल्म 1985 में सुपरडूपर हिट साबित हुई थी। इसके अलावा वह फिल्म आसमान, लवर बॉय, हम तो चले परदेस में भी नजर आए।
इसके बाद उन्होंने फैसला लिया कि वह अब फिल्ममेकिंग पर ध्यान देंगे। ऐसे में उन्होंने साल 1991 में फिल्म हिना बनाई। फिल्म हिना को डायरेक्ट रणधीर कपूर ने किया और प्रोड्यूसर थे राजीव कपूर। इसके बाद राजीव ने फिल्म प्रेम ग्रंथ बनाई जिसमें लीड पेयर ऋषि कपूर और माधुरी दीक्षित रहे।