बीते दिनों पत्रकार अर्णब गोस्वामी (Arnab Goswami) ने अपने एक शो में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Ganadhi) पर राजनीतिक और निजी हमला किया था जिसके बाद सोशल मीडिया पर मामला काफी गरमा गया था। वहीं अर्णब की कार पर हमले के बाद सोशल मीडिया कांग्रेस परिवार पर और हमले तेज हो गए। अब, एक्टर कमाल खान ने ट्विटर पर सोनिया गांधी के अपमान पर काफी नाराजगी जताई है। एक्टर ने ऐसे लोगों को भक्त संबोधित करते हुए कहा कि एक औरत पर हमला भारत की मर्यादा का अपमान करना है। एक्टर ने इसको लेकर एक के बाद एक कई ट्वीट किए।

कमला खान ने ट्वीट किया,  ‘हे दुष्ट अधर्मी दुराचारी पापी भक्तों, औरतों का सम्मान करना सीखो चाहे वो कोई भी हो! सोनिया जी भी एक औरत है, उनको गालियाँ देकर आप भारत की मर्यादा का अपमान कर रहे हो!’ एक्टर ने आगे लिखा, ‘पापी प्राणीयों ऐसा अधर्म मत करो! क्योंकि जब जब अधर्म बढ़ता है तब तब स्वयं भगवान को अधर्मियों को खत्म करने आना पड़ता है’।

कमाल खान ने आगे लिखा, ‘हे भक्त तू इतना त्रिशकारी और निर्लज क्यों है! क्यों सुबह से शाम तक विष ही उगलता है और सभी मनुष्यों से इतनी घृणा करता है! हे भक्त तुझे लाज क्यों नहीं आती! तू रोज़ाना इतनी गालियां खाकर भी जीवित कैसे है!’  भक्त इस समय बड़ी समस्या में हैं क्योंकि मैंने शुद्ध हिंदी में इसे लिख दिया है। लिहाजा वे इसे समझ नहीं पा रहे हैं।

एक यूजर ने लिखा, पापी प्रणी विचार किया जाए तो आपके कथानुसार सबसे बड़े वाले दुराचारी, अधर्मी, भक्त आप ही हो। क्योंकि आप से ज्यादा औरतों की बेइज्जती आर अपमान कोई नहीं करता इस फिल्म इंडस्ट्री में। यूजर का जवाब देते हुए कमाल खान ने लिखा, ‘देखो एक भी सबूत नहीं तो मुंह बंद रखो।’

एक यूजर ने लिखा, अच्छा वो भारतीय है…अच्छा हुआ आपने बता दिया। एक यूजर ने लिखा, बबीता फोगाट औरत नहीं थी क्या? एक ने लिखा, उपदेश देने से पहले अपनी 2-4 महिला मित्र वाले पोस्ट का धायन करे। एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘सही कहा भगवान अपना रूप धारण करते हैं सिर्फ अधर्मियों का नाश करने के लिए न कि अपने भक्तों के लिए’।