प्रियंका चोपड़ा के एक्स ब्वॉयफ्रेंड रहे हरमन बावेजा ने साशा रामचंदानी से सगाई कर ली है। साशा रामचंदानी पेशे से एक फिटनेस कोच हैं। हरमन के सगाई की खबर उनकी बहन रोवेना बावेजा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट के ज़रिए दी है। रोवेना ने हरमन और साशा की तस्वीर शेयर करते हुए दोनों को नई शुरुआत की बधाई दी है।

रोवेना ने अपने इंस्टाग्राम पर लिखा, ‘दोनों को बधाई। साशा आपका हमारी फैमिली में स्वागत है। सेलिब्रेशन की शुरुआत के लिए अब इंतजार नहीं हो रहा। हम सभी आपसे प्यार करते हैं।’ इसके साथ ही साशा ने हैशटैग के ज़रिए बताया है कि हरमन और साशा अपनी सगाई चंडीगढ़ में कर रहे हैं। आपको बता दें कि हरमन बावेजा और प्रियंका चोपड़ा की दोस्ती 2008 में फिल्म, ‘लव स्टोरी 2050′ के दौरान शुरू हुई। ये वो वक्त था जब प्रियंका चोपड़ा इंडस्ट्री में अपने पैर जमा चुकी थीं लेकिन हरमन ने अभी अपनी शुरुआत ही की थी।

लेकिन इस फिल्म की तरह ही उनका प्यार भी ज़्यादा समय तक नहीं चल सका। दो सालों से कम समय में ही दोनों ने ब्रेकअप कर लिया। हरमन और प्रियंका की साथ में की गई दूसरी फिल्म, ‘व्हाट्स योर राशि’ की रिलीज़ से पहले ही दोनों अलग हो गए। कई हलकों में यह कहा जाने लगा कि प्रियंका ने ही हरमन से दूरियां बना ली क्योंकि वो एक सफल अभिनेता नहीं बन पाए थे।

 

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Rowena Baweja (@rowenabaweja)

लेकिन हरमन ने इन सभी बातों को एक इंटरव्यू के दौरान खारिज कर दिया था। उनका कहना था कि मुझे नहीं लगता कि किसी की सफलता या असफलता से रिलेशनशिप में कोई बदलाव आता है। बल्कि ब्रेकअप के लिए हरमन ने खुद को ही जिम्मेदार माना था।

इस बारे में बोलते हुए हरमन ने एक इंटरव्यू में यह खुलासा किया था कि उनके पास प्रियंका ले लिए समय नहीं था। उन्होंने बताया कि व्हाट्स योर राशि के दौरान निर्देशक आशुतोष गोवारिकर ने उन्हें कहा था कि वो अपने पर्सनल स्पेस में किसी को जगह न दें। हरमन की इससे पहले की दो फिल्में बुरी तरह फ्लॉप हो गईं थीं और वो इस फिल्म पर अपना पूरा फोकस रखना चाहते थे।