Bigg Boss 17 कंटेस्टेंट अभिषेक कुमार शो से बाहर होकर वापस लौटे थे और अब वह टॉप 5 कंटेस्टेंट्स में से एक हैं। इसके साथ ही अब उनके हाथ में एक नया रिएलिटी शो है। अभिषेक कुमार ‘खतरों के खिलाड़ी’ का नया सीजन करने वाले हैं।

Bigg Boss 17 Grand Finale Live Online Updates:Check

रोहित शेट्टी ने हर बार की तरह इस बार भी बिग बॉस के शो से अपने शो के लिए खिलाड़ी ढूंढ लिया है। वह शो में आए और कुछ टास्क के बाद उन्होंने अपने शो के 14वें सीजन के लिए एक कंटेस्टेंट चुन लिया।

रोहित शेट्टी के साथ शो के कई प्रोमो सामने आ चुके हैं। जिसमें वह हर एक घरवाले के साथ तीखे सवाल जवाब करते दिख रहे हैं। अभिषेक के सिलेक्शन को लेकर अब तक कोई प्रोमो या वीडियो सामने नहीं आया है, लेकिन शो के सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक अभिषेक को नया शो ऑफर हुआ है। द खबरी ने भी सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी है।

हालांकि अभिषेक ने शो में कई बार बताया है कि वह क्लॉस्ट्रोफोबिक हैं। ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स का कहना है कि वह ये शो नहीं कर पाएंगे। क्योंकि उन्हें क्लॉस्ट्रोफोबिया है। खतरों का ये शो ऐसा है जिसमें खतरनाक जानवर, करेंट, गहरे पानी में स्टंट सब करना पड़ता है। ऐसे में कहा जा रहा है कि अभिषेक ने इस शो के लिए हां नहीं कहा है वह ‘बिग बॉस’ से बाहर आने के बाद इसपर विचार करेंगे।

आपको बता दें कि इससे पहले शिव ठाकरे, अर्चना गौतम समेत ‘खतरों के खिलाड़ी’ कर चुके हैं। वहीं कुछ कंटेस्टेंट्स ऐसे हैं जो ये शो करने के बाद ‘बिग बॉस’ में आए। जैसे ऐश्वर्या शर्मा पहले रोहित शेट्टी का शो कर चुकी हैं। वहीं टीना दत्ता और सिद्धार्थ शुक्ला भी ‘खतरों के खिलाड़ी’ के बाद ‘बिग बॉस’ में आए थे।