‘दसवीं’ के बाद बॉलीवुड एक्टर अभिषेक बच्चन ‘ब्रीद-3’ की शूटिंग में व्यस्त हैं। अभिषेक अपनी पत्नी ऐश्वर्या के साथ फिल्म ‘गुरु’ में नजर आए थे और दोनों की जोड़ी खूब पसंद की गई थी। बेशुमार प्यार मिला था। हालांकि लंबे वक्त से दोनों स्क्रीन पर साथ नजर नहीं आए हैं।

जब अभिषेक से इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि वो ऐश्वर्या के साथ काम करना चाहते हैं। बस सही समय और सही स्क्रिप्ट होनी चाहिए। अभिषेक बच्चन ने कहा कि जब तक हमें सही स्क्रिप्ट नहीं मिलती, साथ काम नहीं कर सकते। हालांकि हम दोनों को ही एक साथ काम करना पसंद है।

पत्नी ऐश्वर्या के बारे में बात करते हुए एक्टर ने कहा,”एक कलाकार के तौर पर मैं उनकी बहुत इज्जत करता हूं और उनके साथ काम करना मुझे पसंद है। वो एक बेहतरीन एक्टर हैं, उनके साथ सेट पर होना हमेशा यादगार होता है।” इसी के साथ अभिषेक ने बेटी आराध्या के लिए ऐश्वर्या को दुनिया की सबसे अच्छी टीचर भी बताया। उन्होंने कहा कि उनकी बेटी को वो ही संभालती हैं।

साल के अंत तक रिलीज हो सकती है ब्रीद-3: अभिषेक बच्चन ने कहा कि ब्रीद-3 की शूटिंग खत्म होने वाली है। इस साल के अंत तक ये रिलीज हो सकती है। बता दें कि ब्रीद के साथ अभिषेक बच्चन ने ओटीटी पर अपना डेब्यू किया था। जो उनके लिए काफी सफल साबित हुआ था। पिछले दो सालों के दौरान जब सिनेमाघर बंद थे तो वेब प्लेटफॉर्म पर अभिषेक की ये शानदार पारी थी। ओटीटी प्लेटफॉर्म के जरिए उनकी फैन फॉलोइंग और भी बढ़ी है।

आपको बता दें कि बीते दो सालों में एक्टर ने लूडो, द बिग बुल, बॉब बिस्वास और दसवीं जैसी फिल्मों में बढ़िया प्रदर्शन किया। इनके जरिए दर्शकों को उनके कई किरदार देखने को मिले। ना केवल फैंस बल्कि उनके पिता महानायक अमिताभ बच्चन ने भी उनकी प्रशंसा की। बॉब बिस्वास में उनका रोल काफी चुनौती भरा रहा।