बॉलीवुड एक्टर अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। उन्होंने अपने करियर में एक से बढ़कर एक फिल्में दी है। साथ ही ऐसे समय का भी सामना किया है जब उनकी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह से पिटीं। इसी कड़ी में उनकी फिल्म से जुड़ा एक किस्सा भी है, जब उन्होंने ऐश्वर्या राय के साथ स्क्रीन स्पेस शेयर किया था। इसके बाद बिग बी का गुस्सा फूट पड़ा था। चलिए बताते हैं आपको एक्टर से जुड़े इस दिलचस्प किस्से के बारे में। अमिताभ के गुस्सा होने की वजह भी काफी खास थी।

दरअसल, अभिषेक बच्चन आज अपना 48वां जन्मदिन मना रहे हैं। उनका 5 फरवरी, 1976 को मुंबई में हुआ था। उनके बर्थडे के मौके पर आपको साल 2010 का किस्सा बता रहे हैं, जब उन्होंने ऐश्वर्या राय के साथ फिल्म की थी और इसके बाद बिग बी भड़क उठे थे। बात ऐसी थी कि 2010 में जूनियर बच्चन ने ऐश्वर्या राय के साथ फिल्म ‘रावण’ में काम किया था। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह से पिट गई थी। इसमें अभिषेक ने बीरा मुंडा का रोल प्ले किया था और हीरो नहीं बल्कि विलेन का रोल था। वहीं, एक्ट्रेस ने रागिनी शर्मा का किरदार निभाया था। फिल्म बिग बी को पसंद नहीं आई थी। वहीं, मूवी बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप भी रही थी।

ऐसे में फिल्म के फ्लॉप होने के बाद अमिताभ बच्चन ने गुस्सा एडिटिंग टीम पर निकाला था। उन्होंने पिक्चर की एडिटिंग को दोष दिया था। उनका कहना था कि अभिषेक के रोल को एडिटिंग की वजह से खराब कर दिया था। उस समय अभिषेक विलेन बनकर भी बुरी तरह से फ्लॉप साबित हुए थे। ऐश्वर्या के साथ ये उनकी कोई पहली फिल्म नहीं थी। इससे पहले भी कपल साथ में कई फिल्मों में काम कर चुका था। ऐश्वर्या ने पति अभिषेक के साथ जितनी भी फिल्में की हैं वो सभी फ्लॉप साबित हुई थीं। फिलहाल, एक दो को छोड़ दिया जाए तो। वहीं, ऐश्वर्या ने दूसरे स्टार्स के साथ कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया है।

ओटीटी से पलटी किस्मत

बहरहाल, अभिषेक बच्चन ने अपने करियर में कई फ्लॉप फिल्मों में काम किया है। उन्होंने पिछले कुछ समय से लगातार 17 फ्लॉप फिल्में दी। लेकिन, ओटीटी ने एक बार फिर से एक्टर की किस्मत को बदल दिया। उन्होंने ‘दसवीं’, ‘बिग बुल’ और ‘घूमर’ जैसी फिल्मों में काम किया और खूब नाम कमाया। ‘घूमर’ में एक्टर को आखिरी बार देखा गया था। ये हिट रही थी और ओटीटी पर भी इसने जबरदस्त परफॉर्म किया था। लोगों ने एक्टर को इसमें काफी पसंद किया था। इसके साथ ही उनकी पाइपलाइन में ढेरों फिल्में हैं, जिसमें वो नजर आने वाले हैं।